Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Maner Encounter: Family Members Create Ruckus at Danapur Hospital, Vandalise Vehicles, Demand Fair Probe

बिहार: पटना में एनकाउंटर के बाद परिजनों का बवाल, मीसा भारती ने सरकार पर बोला हमला; किसने-क्या आरोप लगाया?

Fri, 06 Nov 2026 01:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

Bihar Police Encounter: पटना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों को ढेर कर दिया। इसके बाद जैसे ही तीनों का शव अस्पताल पहुंचा, वैसे ही परिजन बवाल करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। परिजनों ने मुलाकात करने राजद सांसद मीसा भारती भी अस्पताल पहुंचीं। 

विज्ञापन
Patna Maner Encounter: Family Members Create Ruckus at Danapur Hospital, Vandalise Vehicles, Demand Fair Probe
मीसा भारती भी पहुंचीं मौके पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रपटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। आक्रोशित परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं। परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। परिजनों ने पुलिस की ओर से बताई गई एनकाउंटर की कहानी पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने साजिश रचकर इस घटना के अंजाम दिया है। अगर कार्रवाई ही करनी थी तो पैर में गोली मार देते लेकिन तीनों को जान से मारने की क्या जरूरत थी? 

विज्ञापन


इधर, लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन, किसी ने उनकी एक न सुनी। अस्पताल परिसर में लोग बवाल करने लगे। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। साथ ही अस्पताल परिसर को खाली कराने की कार्रवाई भी शुरू की गई। इधर, राजद सांसद मीसा भारती परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सारी जानकारी ली। 
विज्ञापन


मीसा भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि क्राइम खत्म करेंगे, लेकिन पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या कराई जा रही है। उन्होंने एनकाउंटर की पूरी घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसद ने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और मृतकों के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। अस्पताल में इस दौरान मृतकों के परिजन और समर्थक भी मौजूद रहे। इधर, सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में एनकाउंटर: पुलिस-अपराधियों के बीच भिड़ंत में जेपी यादव समेत तीन की मौत; थानेदार को भी लगी गोली


जेपी यादव के भाई रामाशीष ने लगा दिया बड़ा आरोप
मृतक जेपी यादव के भाई रामाशीष यादव ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि उनके भाई की जान अनुचित कार्रवाई में गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुठभेड़ को लेकर जो कहानी बता रही है, उस पर कई सवाल हैं। रामाशीष यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और पुलिस को अपनी कार्रवाई का जवाब देना चाहिए। फिलहाल, मुठभेड़ में हुई मौतों को लेकर अस्पताल से लेकर इलाके तक तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पटना एसएसपी बोले- तीनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर मनेर थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आपराधिक इतिहास रखने वाले कुछ अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली मनेर थानाध्यक्ष की वर्दी को छूते हुए निकल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने पुलिस टीम पर 24 से अधिक राउंड फायरिंग की थी। घटनास्थल से तीनों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है और अष्टमी के दिन मनेर में हुई हत्या की घटना में भी उनकी संलिप्तता सामने आई थी। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed