{"_id":"619f9ab0224059667b31f9f8","slug":"patna-jdu-leader-injured-in-firing-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: जदयू नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, बांह में फंसी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: जदयू नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, बांह में फंसी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 25 Nov 2021 07:46 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:46 PM IST
सार
पुलिस ने अस्पताल में जाकर जदयू नेता से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद की बात सामने आ रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े जदयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार को गोली मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। गोली उनकी बांह में फंस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना फुलवारीशरीफ की मित्र मंडल कॉलोनी की है। गुरुवार सुबह डॉ. धर्मेंद्र कॉलोनी में अपनी जमीन देखने गए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वो जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागे। इसी दौरान एक गोली उनकी बांह में लग गई।
गोली लगते ही डॉ. धर्मेंद्र जमीन पर गिर गए और अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें फुलवारीशरीफ सीएचसी में भर्ती करवाया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर जदयू नेता से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद की बात सामने आ रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जमीन को लेकर था विवाद
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मित्र मंडल कॉलोनी के पास उनकी कुछ जमीन है। इसे लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। छठ पूजा पर वो अपने ससुराल पूर्णिया गए थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने विवादित जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी। गुरुवार को जब वे यहां पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोलीबारी कर दी।