फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Highcourt May give Verdict About Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case Remark

Tej Pratap Yadav Divorce: ऐश्वर्या के साथ रहेंगे तेजप्रताप या लेंगे तलाक? आज आ सकता है फैसला

Tue, 28 Jun 2022 01:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jun 2022 01:06 PM IST
सार

बता दें कि ऐश्वर्या ने 12 मई 2018 को तेजप्रताप यादव के साथ विवाह किया था और आरजेडी नेता ने असंगतता का हवाला देते हुए दो नवंबर 2018 को तलाक की मांग की थी।
 

विज्ञापन
Patna Highcourt May give Verdict About Tej Pratap Yadav  Aishwarya Rai Divorce Case Remark
तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय - फोटो : Social media

विस्तार

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप के लिए आज यानी मंगलवार का दिन अहम होने वाला है, क्योंकि आज तेजप्रताप बड़े लंबे दिनों बाद अलग रह रही पत्नी ऐश्वर्या राय से मुलाकात करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे कि उन्हें उनके साथ रहना है या तलाक लेना है?  दरअसल, तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले को सुलझाने के लिए आज अंतिम काउंसलिंग होनी है। पटना हाईकोर्ट ने 28 जून को इन दोनों की आखिरी काउंसिलिंग की तारीख तय की थी, ऐसे में माना जा रहा है कि आज का दिन इस केस के लिए अहम होगा।  बता दें कि इस मामले को न्यायाधीश आशुतोष कुमार और न्यायाधीश जितेंद्र कुमार की डिवीजन बेंच देख रही है। अंतिम काउंसिलिंग के दौरान तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या को आमने-सामने बिठाकर कोर्ट उनकी राय जानेगा कि वे दोनों साथ रहना चाहते हैं या नहीं?

विज्ञापन


तेजप्रताप ने शादी के छह महीने के भीतर लगा दी थी तलाक की अर्जी
गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने 12 मई 2018 को तेजप्रताप यादव के साथ विवाह किया था और आरजेडी नेता ने असंगतता का हवाला देते हुए दो नवंबर 2018 को तलाक की मांग की थी। तलाक की अर्जी देने के बाद गया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा था कि घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं। इससे अच्छा है कि दोनों का रास्ता अलग हो जाए। उन्होंने कहा कि अब हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।  उन्होंने आगे कहा था कि ऐश्वर्या हाई सोसाइटी की हैं, हमारा उनका मेल नहीं खाता। कमान से तीर निकल चुका है तो अंजाम तक पहुंचेगा। उन्होंने आज इस बात से भी पर्दा हटा दिया कि वो ऐश्वर्या को पहले से जानते थे। तेजप्रताप ने कहा कि ये झूठ बात है कि मैं ऐश्वर्या को बचपन से जानता हूं। 
विज्ञापन


पूर्व आरजेडी नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या, चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed