फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna HC cancels the reinstatement of 4638 assistant professors

पटना HC ने 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली को किया रद्द, कहा - नए सिरे से होगी बहाली

Fri, 24 Feb 2023 05:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

पटना HC ने बिहार के 12 विश्वविद्यालयों में 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली के विज्ञापन को रद्द कर दिया है। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को जल्द से जल्द नये सिरे से बहाली प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Patna HC cancels the reinstatement of 4638 assistant professors
Patna High Court Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार के 12 विश्वविद्यालयों में 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली के विज्ञापन को रद्द कर दिया है। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को जल्द से जल्द नए सिरे से बहाली प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली के लिए 2020 के विज्ञापन को रद्द किया है।

विज्ञापन


क्या है मामला 
पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें याचिकाकर्ताओं ने बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली में आरक्षण के नियमों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। इस बाबत अधिवक्ता सत्यम शिवम् सुन्दरम ने बताया कि बिहार के 12 विश्वविद्यालयों में अलग-अलग विषय के लिए कुल 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। नियम यह कहता है कि आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से कम होनी चाहिए । लेकिन 4638 पदों में 1223 पद ही सामान्य श्रेणी के लिए रखे गए जो कि आरक्षण के नियमानुसार यह गलत है । इस बात को न्यायालय ने संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन मानते हुए इस  बहाली को ही रद्द कर दिया।
विज्ञापन


अब नए सिरे से होगी बहाली  
जनहित याचिका में बहस के बाद मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 10 जनवरी, 2023 को अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। जिसे न्यायालय ने आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने बहाली के विज्ञापन को रद्द करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि अब यह बहाली फिर से और नये सिरे से निकलेगी। फिलहाल 12 विश्वविद्यालयों  में 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली रद्द हो गई है। उच्च न्यायलय ने राज्य सरकार को जल्द से जल्द पुन: बहाली प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed