{"_id":"5d3d21318ebc3e6d1a13e996","slug":"patna-bride-s-brother-forced-engineer-to-marry-on-gunpoint-court-nullified-the-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ुआ विवाह: दुल्हन के भाइयों ने बंदूक के बल पर कराया था इंजीनियर से विवाह, कोर्ट ने किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ुआ विवाह: दुल्हन के भाइयों ने बंदूक के बल पर कराया था इंजीनियर से विवाह, कोर्ट ने किया रद्द
Sun, 28 Jul 2019 10:46 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
victim vinod ( फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना की एक पारिवारिक अदालत ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसपी) में कार्यरत एक इंजीनियर की जबरन हुई शादी को खारिज कर दिया। विनोद कुमार की शादी दिसंबर 2017 को एक युवती से जबरदस्ती करा दी गई थी।
विज्ञापन
विनोद ने बताया कि दिसंबर 2017 में वह अपने दोस्त के शादी समारोह में भाग लेने पटना गया था। जहां एक परिचित सुरेंद्र यादव ने उन्हें घर पर बुलाया। जब मैं वहां पहुंचा तो हथियारबंद लोग आए और मुझे जबरन स्कॉर्पियो में बिठाया और पटना जिले के पंडारक में ले गए जहां मेरी जबरन शादी कराई गई।
विज्ञापन
मुझे वहां बंदी बना लिया गया और बंदूक के दम पर लड़की से शादी करने के लिए कहा गया। मेरे मना करने पर मुझे पीटा गया और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मैंने शादी को स्वीकार नहीं किया और पंडारक पुलिस स्टेशन में शिकायत की।
विज्ञापन
विनोद का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय मुझे 16 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। उन्होंने मेरे साथ सहयोग नहीं किया। इस पर उन्होंने विभोर न्यायालय में जाकर शिकायत की, तब जाकर मेरी रिपोर्ट लिखी गई।
विनोद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह मानसिक यातना झेल रहे थे। न्यायालय द्वारा विवाह रद्द करने की घोषणा मेरे लिए एक बड़ी राहत है। हालांकि आरोपी अब भी आजाद घूम रहे हैं। आरोपी उन्हें लगातार धमका भी रहे हैं।
विनोद का आरोप है कि पुलिस और आरोपियों के बीच कुछ सांठगांठ है। आरोपियों का यह गैंग लड़कों की जबरन शादी करवाता है। पुलिस की मदद के बिना ऐसा करना संभव ही नहीं है।