{"_id":"5af054c64f1c1b65098b851b","slug":"patna-bride-denied-to-marry-a-groom-after-knowing-that-he-was-mentally-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूल्हन ने किया मंदबुद्धि दूल्हे से शादी से इनकार, दूसरे ने बढ़ाया हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हन ने किया मंदबुद्धि दूल्हे से शादी से इनकार, दूसरे ने बढ़ाया हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 08 May 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरीब परिवार की मजबूरी को देखते हुए उनके घर की लड़कियों की शादी बड़े परिवारों के दिव्यांगों, बिगड़ैल औलादों, नकारों से कर देने की खबरें आती रही हैं।
लेकिन अब समय बदल रहा है। घटना बिहार की है जब मंडप में मंदबुद्धि दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद बरात को लौटना पड़ा। मामला बिहार के सारण जिले के अमनौर, डोमन छपरा गांव का है। सकलदेव राय के यहां शनिवार की रात पटना जिले के हेतनपुर से रामाशंकर राय के पुत्र अरविंद कुमार राय की बारात आयी थी।
दरवाजे पर दूल्हे की पूजा और बारातियों के स्वागत के बाद विवाह मंडप पर दूल्हा व दुल्हन को मंडप में शादी की रस्म के लिए बैठाया गया। दुल्हन काफी देर तक दूल्हे की हरकत देखती रही उसके बाद उसने दूल्हे की हरकत में अजीब बातें देखी और फिर शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के घरवालों ने जब दूल्हे से पूछताछ की तो दूल्हे ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। तब जाकर परिवार वालों को पता चला कि दूल्हा मंदबुद्धि है। फिर क्या? दुल्हन मंडप से उठ खड़ी हो गयी और शादी से साफ इन्कार कर दिया।
उसी मंडप में दूसरे युवक से हुआ विवाह
लड़की के शादी से इनकार करने के बाद शादी समारोह में आये दूसरे युवक ने शादी करने की इच्छा जतायी। फिर परिजनों की रजामंदी से युवती की शादी उससे करा दी गयी। लड़केवालों ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी कराने की बात भी कही, मगर लड़की पक्ष वालों ने मना कर दिया। जहां स्थानीय मुखिया पति व स्थानीय लोगों के पंचायती के बाद तिलक में चढ़ाये गये उपहार को वापस कराया गया और दूल्हे सहित बरात वापस लौट गयी। युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिंया गांव निवासी भूलन राय का पुत्र नपीलाल कुमार है।