फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pashupati Paras Accident Hajipur Happened Due to Drunken Cyclist

Bihar: हाजीपुर में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, शराबी साइकिल सवार के चलते खाई में लुढ़की कार

Sun, 16 Oct 2022 11:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 11:27 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्राद्ध कार्यक्रम में वैशाली के महनार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Pashupati Paras Accident Hajipur Happened Due to Drunken Cyclist
पशुपति पारस - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर में शनिवार शाम को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में अचानक एक शराब पिए साइकिल सवार घुस गया। शराबी को बचाने के चक्कर में पशुपति पारस की गाड़ी सड़क से उतर गई। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्राद्ध कार्यक्रम में वैशाली के महनार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते  ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया
काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां थीं। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को सड़क पर लाया गया। वहीं कुछ देर बाद ही केंद्रीय मंत्री पशुपति एस्कॉर्ट टीम के साथ पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


हो सकती थी बड़ी घटना
वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शराबी साइकिल सवार अगर पशुपति जी के कार के आगे घुसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।  जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत युवक काफिले में कैसे घुस गया? उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed