{"_id":"81e35680f6b682462ec4a201a05ccf97","slug":"parveen-amanullah-joins-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू से इस्तीफा देने वाली मंत्री परवीन 'आप' में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू से इस्तीफा देने वाली मंत्री परवीन 'आप' में शामिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जदयू की पूर्व समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने अपना इस्तीफा स्वीकार होने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विरोधियों खासकर राजद के निशाने पर रहे नीतीश को मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली परवीन के इस्तीफे से सियासी नुकसान हो सकता है।
परवीन ने कहा था कि उन्हें मौजूदा व्यवस्था में काम करने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अपने समाज कार्य की तरफ जल्द ही लौटेंगी, जो उनका अरसे से शौक रहा है।
विज्ञापन
परवीन ने जदयू को डूबता जहाज करार देते हुए उसे शुभकामनाएं भी दीं।
परवीन वरिष्ठ नौकरशाह अफजल अमानुल्लाह की पत्नी हैं। परवीन पूर्व राजनयिक और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चर्चित नेता सैयद शहाबुद्दीन की बेटी हैं। उन्होंने 2010 में बेगूसराय जिले की साहेबपुर कलाम विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।
विज्ञापन