{"_id":"5f62c1478111361d833f7dd5","slug":"pappu-yadav-targets-bjp-says-people-will-respond-to-conspiracies-with-scissors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू यादव का भाजपा पर निशाना, कहा- साजिशों का जबाव जनता कैंची से देगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू यादव का भाजपा पर निशाना, कहा- साजिशों का जबाव जनता कैंची से देगी
Thu, 17 Sep 2020 12:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
पप्पू यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। जन अधिकार पार्टी (लो) अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है। चुनाव आयोग से पार्टी को नया चुनाव चिन्ह कैंची मिलने पर कहा कि भाजपा के साजिशों का जबाव जनता कैंची से देगी।
विज्ञापन
उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से बिहार को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। पप्पू यादव ने कहा कि नए चुनाव चिन्ह कैंची से हर हाथ को काम मिलेगा और भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का खात्मा भी होगा।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में पप्पू यादव ने कहा कि इस बार लालू प्रसाद से चुनाव में लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनकी तरफ पूरा बिहार देख रहा है। बिहार को बचाने के लिए जन अधिकार पार्टी बिना शर्त समर्थन देने को तैयार है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से बात करके महागठबंधन के कुनबे को विस्तार दिया जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाओं पर अविलंब रोक लगाने की भी मांग की।