फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pappu yadav releases list of 11 candidates

पासवान के बाद मांझी के दामाद हुए पप्पू के साथ

Sat, 26 Sep 2015 10:12 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pappu yadav releases list of 11 candidates

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी नाराज और बागी राजनीतिक दामादों की पनाहगार बन गयी है। लोजपा प्रमुख रामविलास पास के दामाद अनिल उर्फ साधु पासवान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के दामाद को भी पप्पू का साथ मिल गया है।

विज्ञापन


पार्टी के 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी को उनका समर्थन है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी देवेंद्र को अपना उम्मीदवार बनाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने समाजवादी पार्टी से नाराजगी भी जाहिर की। वह पूर्व मंत्री रामधनी सिंह को सपा से टिकट दिए जाने से नाराज हैं।

दागी उम्मीदवारों को समर्थन नहीं

Pappu yadav releases list of 11 candidates

उन्होंने कहा कि वह बाहरी और दागी उम्मीदवारों को टिकट देने का समर्थन नहीं करेंगे। यादव ने कहा कि हमारे नेता तारिक अनवर इस पर संज्ञान लें।

जन अधिकार पार्टी से जिनको टिकट मिला है, उनमें रामगढ़ से ले. कर्नल राजनाथ सिंह, काराकाट से पूर्व मंत्री मोहम्मद अखलाक अहमद, अरवल से रौनक, जहानाबाद से मोहम्मद एजाज अहमद, गोह से श्याम सुंदर यादव, कुटुम्बा (सुरक्षित) से सुदेश्वर कुमार, औरंगाबाद से संजीत कुमार चौरसिया, रफीगंज से पूर्व विधायक सुरेश मेहता, गुरूआ से गोपाल प्रसाद, अतरी से पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव और वजीरगंज से जितेंद्र कुमार यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed