{"_id":"64b91cdd3ed77d3a270ed0a8","slug":"panic-of-tiger-in-jamui-amethiyadih-village-tiger-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui: जंगल से भटककर अमेठियाडीह गांव पहुंचा बाघ, ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui: जंगल से भटककर अमेठियाडीह गांव पहुंचा बाघ, ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना
Thu, 20 Jul 2023 05:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Jul 2023 05:09 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन माह पहले भी पड़ोसी गांव मुड़वरो में बाघ देखा गया था। उस भी वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन टीम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
जमुई में मकान की छत पर बाघ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के सोनो थाना अंतर्गत अमेठियाडीह गांव में गुरुवार को एक बाघ पहुंच गया। बाघ का देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल में ग्रामीणों ने बाघ की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गांव के ही नंदलाल पांडेय के घर की छत पर एक बाघ को टहलते हुए देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बाघ की हलचल से इलाके में दशहत का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों में छिपे रहे। कुछ देर बाद बाघ की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को दी थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन माह पहले भी पड़ोसी गांव मुड़वरो में बाघ देखा गया था। उस भी वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन टीम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों को आशंका जताई ये वही बाघ है, जो पिछली बार देखा गया था। बाघ जंगल से भटक कर गांव की तरफ बार-बार आ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोनो थाना क्षेत्र के अमेठियाडीह गांव निवासी नंदलाल पांडेय जो फिलहाल दूसरे राज्य में रहते हैं। उनके बंद पड़े मकान के छत पर बाघ को टहलते देखा गया। फिलहाल जानकारी के बाद डीएफओ प्रत्यूष वरनबाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन