फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panchayat Samiti member's husband was severely beaten with rod for not paying extortion in Saharsa

Bihar Crime: एक लाख की रंगदारी न देने पर पंचायत समिति सदस्य के पति को रॉड से जमकर पीटा, गंभीर हालत में भर्ती

Sat, 27 May 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 01:38 PM IST
सार

पतरघट ओपी के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों भाई अजय सिंह और विजय सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों के पास से पिस्तौल और गोली भी बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Panchayat Samiti member's husband was severely beaten with rod for not paying extortion in Saharsa
पतरघट ओपी, सहरसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के एक गांव में शनिवार 27 मई की सुबह एक शख्स को  एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देना मंहगा पड़ गया। उसे गांव में ही रहने वाले दो लोगों ने रॉड से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के कपसिया गांव वार्ड नं 11 की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति का नाम सतीश कुमार सिंह है जो पतरघट ओपी क्षेत्र के कपसिया गांव का रहने वाला है। घायल सतीश कुमार सिंह की पत्नी समिति की पत्नी है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले अजय कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह बार-बार सतीश कुमार सिंह से रंगदारी के तौर पर एक लाख रुपये की मांग करते थे। साथ ही रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। शनिवार की सुबह सतीश कुमार सिंह घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। उसी समय अजय कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह दोनों ने मिलकर रॉड से उसके सिर पर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। सतीश कुमार सिंह अब निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन



अस्पताल में भर्ती घायल सतीश कुमार सिंह

घायल सतीश कुमार की पत्नी आशा देवी ने कहा कि वह पंचायत समिति की सदस्य है। उन्होंने कहा कि हमारे पति से रंगदारी मांगी जा रही थी। दो लोग कह रहे थे कि जो पंचायत में बहुत योजना चला रहा है, हमको भी काम दो। जब हमारे पति ने काम नहीं दिया तो आज शनिवार को रॉड से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि एक लाख की रंगदारी भी मांग रहे थे। आज सुबह पति चाय पीकर दूध लेने जा रहे थे। उसी दौरान अजय सिंह और विजय सिंह दोनों ने मिलकर रॉड से मारकर उसे घायल कर दिया। वह दोनों शराब कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सुजीत कुमार ने बताया कि अजय सिंह और विजय सिंह दोनों भाई हैं। इन दोनों भाई पर बहुत केस हैं। ये लोग हमेशा दूसरे लोगों से खुन्नस खोजते रहते हैं लड़ाई करने को लेकर। गाली-गलौज भी करते रहते हैं। घायल व्यक्ति मेरा भाई लगता है और इनकी पत्नी पंचायत समिति की सदस्य हैं। इनसे बार-बार रंगदारी मांगते रहते थे। रंगदारी देने में मेरा भाई सक्षम नहीं था। आज सबेरे जब मेरा भाई दूध लेने जा रहा था। उसी दौरान अजय सिंह और विजय सिंह दोनों ने मिलकर रॉड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


इस मामले को लेकर पतरघट ओपी के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों भाई अजय सिंह और विजय सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों के पास से पिस्तौल और गोली भी बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed