फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panchayat ordered head shave to minor victim of sexual abuse in Gaya Bihar

पंचायत का शर्मनाक फरमान, गया में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का सिर मुंडाकर गांव में घुमाया

Wed, 28 Aug 2019 09:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आसिम खान Updated Wed, 28 Aug 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Panchayat ordered head shave to minor victim of sexual abuse in Gaya Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर

गया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए उसका सिर मुंडाकर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस को घटना की जानकारी एक सप्ताह बाद हुई जब पीड़ित परिवार ने डीजीपी ऑफिस को फोन कर अपनी व्यथा सुनाई।

विज्ञापन


डीजीपी ऑफिस में शिकायत के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने 26 अगस्त को इस मामले में पंचायत के पांच सदस्यों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गया महिला थाना इंचार्ज के रवि रंजना के मुताबिक पीड़िता ने एक आरोपी की शिनाख्त कर ली है, हालांकि वह अभी भी सदमे में है। इस बीच राज्य के महिला आयोग ने गया पुलिस प्रमुख से मामले में त्वरित न्याय दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग का उसी के गांव के कुछ लोगों ने 14 अगस्त को अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिवारीजनों को बताया। न्याय पाने के लिए उन्होंने घटना के दो दिन बाद इसकी शिकायत पंचायत से की। लेकिन पंचायत ने लड़की के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसका सिर मुंडाकर पूरे गांव में घुमाने का फरमान जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed