{"_id":"6794f093b4bc25817b0a0e5d","slug":"padma-shree-award-padma-shree-award-bhim-singh-bhavesh-and-nirmala-devi-muzaffarpur-bihar-bhojpur-bihar-new-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Padma Award : बिहार से इस बार किन हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार; मुजफ्फरपुर और भोजपुर सुर्खियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Padma Award : बिहार से इस बार किन हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार; मुजफ्फरपुर और भोजपुर सुर्खियों में
Sat, 25 Jan 2025 07:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:39 PM IST
सार
Bihar : बिहार का भोजपुर और मुजफ्फरपुर एक फिर चर्चा में है। वजह यह है कि इन शहर के दो हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस बात की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बिहार के इन दो हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के दो लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की घोषणा की गई है। उनमें से एक भोजपुर जिला के भीम सिंह भवेश हैं,जबकि दूसरे मुजफ्फरपुर जिला की निर्मला देवी हैं। निर्मला देवी को पारंपरिक कढ़ाई के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है, जबकि भीम सिंह भवेश को मुसहर जातियों के लिए किए गए सामाजिक कार्य के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
आठ हजार बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला, पुस्तकालय भी बनवाया
भीम सिंह भवेश अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया है और उन मुसहर जाति के बच्चों को पढ़ने के लिए एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई है। इनके स्थापित पुस्तकालय के माध्यम से अब तक सवा सौ से अधिक बच्चे एनएमएमएस (राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति) का वजीफा पा रहे हैं। इनके प्रयासों से करीब सौ अनाथ बच्चे-बच्चियों को परवरिश का लाभ भी मिल रहा है। भीम सिंह भवेश ने 'अमर उजाला' को बताया कि वह करीब दो दशक से दलित समाज के मुसहर जाति के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। भीम सिंह भवेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे इस काम के लिए 'मन की बात' कार्यक्रम में मेरी तारीफ की। साथ ही मुझे दिल्ली गणतंत्र दिवस पर आमंत्रण पत्र भी भेजा। इस बात के लिए मुझे काफी ख़ुशी है और इसके लिए मैं उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। भीम सिंह भवेश ने कहा कि अब मैं दुगने उत्साह के साथ आगे बढूंगा और मुसहर जाति के उत्थान के लिए और अधिक मनोबल के साथ काम करूंगा।
विज्ञापन