फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Padma shree Award : Bhim Singh Bhavesh Padmashree Award upliftment Musahar society bhojpur bihar news

Padma shree Award : भीम सिंह भवेश को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार, मुसहर समाज के उत्थान के लिए करते हैं कार्य

Sat, 25 Jan 2025 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 Jan 2025 08:34 PM IST
सार

Bihar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' के 110 वें एपिसोड में बिहार के हस्तियों का नाम लिया। आज उन दो हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। उनमें से एक भोजपुर जिला के भीम सिंह भवेश हैं।

विज्ञापन
Padma shree Award : Bhim Singh Bhavesh Padmashree Award upliftment Musahar society bhojpur bihar news
पत्र दिखाते भीम सिंह भवेश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पत्रकार भीम सिंह भवेश ने अपने सामाजिक कार्यो से पूरे देश में बिहार का मान बढ़ा दिया है। भोजपुर जिला के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी डॉ.भीम सिंह भवेश को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। आरा के दैनिक अखबार के पत्रकार भीम सिंह भवेश को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे पहले ही 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में गणमान्य व्यक्ति के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है। आज 25 जनवरी को बिहार के दो हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है, जिसमें भोजपुर जिला के भीम सिंह भवेश का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन


प्रसार भारती दिल्ली के जरिए भेजा गया है आमंत्रण पत्र 
भीम सिंह के नाम का जिक्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' के 110 वें एपिसोड में भीम सिंह भवेश की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के भोजपुर में भीम सिंह भवेश जी ने अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के लिए बहुत काम किया है। मुसहर एक अत्यंत वंचित समुदाय है। भवेश ने इस समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर फोकस किया है।
विज्ञापन


भीम सिंह भवेश ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
भीम सिंह भवेश से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रण आया है, जिसमें शामिल होने के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से दिल्ली निकल चुके हैं। आज फोन के माध्यम से कई लोगो के द्वारा जानकारी मिली कि पद्मश्री पुरस्कार के लिए मेरे नाम की घोषणा हुई है। उसके बाद शाम में मुझे गृह मंत्रालय के द्वारा जानकारी दी गई कि पदम् श्री पुरस्कार के लिए आपके नाम की घोषणा हुई है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरे तरफ से विशेष आभार व धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को है। उन्होंने मेरे छोटे से प्रयास को इतने बड़े मुकाम तक लाया। मुसहर समाज के लिए हम काम करते थे आगे भी करते रहेंगे। अब असीम ऊर्जा के साथ हम मुसहर समाज के विकाश के लिए कार्य करेंगे। सरकार के द्वारा इतने बड़े पुरस्कार के लिए घोषणा होगी ये नही सोचे थे। जब जानकारी हुई तो हमें विश्वास नही हुआ कि पद्मश्री भी मुझे दिया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed