फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Padma Award : Padmashree award to Nirmala Devi for Sujani art muzaffarpur bihar news

Nirmala Devi : पद्मश्री पाने वाली निर्मला देवी सुजनी कलाकार हैं; यह किस तरह की कला है, जानें इस खबर में

Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
सार

Bihar : स्वर्गीय आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल, भीम सिंह भवेश, चिकित्सा के क्षेत्र में हेमंत कुमार और अध्यात्म के क्षेत्र में विजय नित्यानंद सुरेश्वर जी महाराज को पद्म श्री दिए जाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Padma Award : Padmashree award to Nirmala Devi for Sujani art muzaffarpur bihar news
सुजनी कला के लिए निर्मला देवी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देशभर में 113 हस्तियों को समाज में अलग-अलग विधाओं में विशेष योगदान देने के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी भी हैं। निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


क्या है सुजनी कला 
निर्मला देवी (76) बिहार के मुजफ्फरपुर जिला की गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा की रहने वाली हैं। उन्हें सुजनी कला के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। निर्मला देवी की शादी छपरा जिला के मढ़ौरा में हुई थी। बिहार की सुजनी कला को भारत सरकार ने इस बार GI टैग दिया है और अब वही इस कला में कपड़े में कढ़ाई की जाती है। सुजनी कढ़ाई में सु का अर्थ होता है सुविधा और जानी का अर्थ होता है जन्म। यह एक लकड़ी या फिर स्टील के फ्रेम के अंदर में कपड़े पर धागे से कढ़ाई करने की कला है, जिसे सूजनी कला कहा जाता है। निर्मला देवी अब सुजनी कला को ग्रामीण क्षेत्र में इसके के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सीखा रही हैं। सुजनी कला आज इस क्षेत्र में रोजगार के मार्ग को सृजित कर रही है।
विज्ञापन


पद्मश्री मिलना सम्मान की बात 
पद्मश्री सम्मान मिलने की जानकारी मिलने पर निर्मला देवी ने बताया कि वह करीब 39 वर्ष से सुजनी कला में लगातार काम कर रही हैं और आज जिस प्रकार से उनको यह सम्मान मिला है, यह  मुजफ्फरपुर जिला के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुजनी कला में भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री मिलना मेरे, मेरे परिवार और जिला के लिए गर्व की बात है। हमलोग इसके लिए भारत सरकार को विशेष रूप से धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed