फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Owaisi in Patna: Asaduddin Owaisi visit Bihar and targeted pm narendra modi 2024 election lok sabha

Owaisi in Patna: पीएम मोदी के पीछे असद्दुदीन ओवैसी बिहार पहुंचे, कहा- तीसरी मर्तबा उन्हें पीएम बनने से रोकेंगे

Sat, 25 May 2024 12:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 May 2024 12:31 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : एआईएमआईएम के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी शनिवार को पीएम मोदी के बाद पटना पहुंचे। ओवैसी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि वह नरेंद्र मोदी को तीसरी मर्तबा पीएम बनने से रोक देंगे।

विज्ञापन
Owaisi in Patna: Asaduddin Owaisi visit Bihar and targeted pm narendra modi 2024 election lok sabha
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असादुदीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छठे चरण के चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असादुदीन ओवैसी पटना पहुंचे और छठे चरण के चुनाव को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस बार हमें प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने देना है। इसके साथ ही अमित शाह के उस बयान, जिसमें यह कहा गया था कि 400 पार सीट दीजिये हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे, इसपर जवाब देते हुए असादुदीन ओवैसी ने कहा कि वो पक्का आरक्षण को खत्म कर देंगे, संविधान को खत्म कर देंगे , उनके इरादे भी यही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरा में अमित शाह ने दिया था बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भोजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के क्रम में कहा था कि भाजपा कर्नाटक और आंध्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी को 400 पार करा दो तो यह मुस्लिम आरक्षण रद्द करके हम पिछड़ा और अति पिछड़ा को दे देंगे। इसी बहाने उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि लालू यादव कहते हैं कि मुसलमानों को शत प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। लालू जी, किसका आरक्षण काट कर दोगे? दलितों का, आदिवासियों का या पिछड़ा समाज का आरक्षण काट कर दोगे? स्पष्ट करो।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाटलिपुत्रा में अपने उम्मीदवार का करेंगे प्रचार 
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी पटना पहुंचे हैं, जो आज पाटलिपुत्रा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार फारुक राजा उर्फ़ डब्लू को जीत दिलाने के लिए प्रचार करेंगे। फारुक राजा उर्फ़ डब्लू पहले राष्ट्रीय जनता दल में थे, अब दो महीना पहले वह राजद छोड़ असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं और पार्टी ने उन्हें पाटलिपुत्रा से उम्मीदवार बनाया है। पाटलिपुत्रा संसदीय क्षेत्र के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और एनडीए प्रत्याशी राम कृपाल यादव लोक सभा के चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed