फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Out on bail, Shahabuddin takes dig at Bihar CM Nitish Kumar

शहाबुद्दीन ने नीतीश से की मधु कोड़ा की तुलना

Sun, 11 Sep 2016 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Out on bail, Shahabuddin takes dig at Bihar CM Nitish Kumar
- फोटो : ANI
बिहार के बाहुबली और आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन ने शनिवार को जेल से बाहर आ गए हैं। रिहा होते ही शहाबुद्दीन ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुई उनकी तुलना झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से कर दी। शहाबुद्दीन ने लालु यादव को ही अपना नेता बताया। शनिवार को सैकड़ों गाड़ियों हजारों समर्थकों के साथ शहाबुद्दीन सीवान पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मीडिया द्वारा नीतीश कुमार पर सवाल करने पर शहाबुद्दीन ने कहा कि वह परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। ऐसी स्थितियां बनी कि उन्हें प्रदेश की गद्दी मिली। यह कुछ ऐसा ही संयोग है जैसे झारखंड के मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री की गद्दी मिल गई थी। वहीं अपने बारे में उन्होंने कहा कि वह वह राजनैतिक आदमी है। जैसे लालू जेल गए और रिलीज हुए वैसे ही वह भी जेल गए और आज रिलीज हुए हैं। 
विज्ञापन


नीतीश की सरकार में शामिल होने की संभावानाओं पर बाहुबली नेता ने कहा कि उन्होंने कभी नीतीश के नेतृत्व में काम नहीं किया है और आगे भी नहीं करेंगे। शहाबुद्दीन ने कहा कि हमारे नेता लालू यादव हैं और नीतीश बिहार के सीएम हैं, इसपर कोई बहस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हत्या, रंगदारी, किडनैपिंग और तेजाब कांड के लिए कुख्यात रहे शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमानत मिली है। 

क्यों जेल में बंद था शहाबुद्दीन

Out on bail, Shahabuddin takes dig at Bihar CM Nitish Kumar
रिहा होने के बाद समर्थकों के बीच शहाबुद्दीन
16 अगस्त 2004 को सीवान के गोशाला रोड में रहने वाले कारोबारी चंद्रकेश्वर प्रसाद के दो बेटों सतीश और गिरीश का अपहरण हुआ था। चंदा बाबू की पत्नी कलावती देवी के बयान के बाद जांच में शहाबुद्दीन का नाम सामने आया। इसके बाद किडनैप हुए सतीश और गिरीश के बड़े भाई राजीव रोशन ने अपनी गवाही में खुलासा किया था कि शहाबुद्दीन की मौजूदगी में उसके दोनों भाइयों को तेजाब में डूबोकर मार डाला गया था।

शहाबुद्दीन नवंबर 2005 से जेल में बंद थे। हाईकोर्ट के आदेश पर शहाबुद्दीन के खिलाफ मामले की सुनवाई शुरू हुई। इसी बीच, 16 जून 2014 को अहम गवाह राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें शहाबुद्दीन और उनके बेटे ओसामा आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed