फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Orgy of NVS students: Scolded for going home without informing, burnt bikes of two Navoday teachers

नवोदय विद्यालय के छात्रों का तांडव: बिना बताए घर जाने पर डांटा तो दो शिक्षकों की बाइक फूंक दी

Thu, 05 Jan 2023 04:11 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 05 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

कुछ दिन पहले शेखपुरा में एक शिक्षक के बच्चे के साथ छात्रों ने मारपीट की थी और अब कटिहार में दो शिक्षकों की बाइक को फूंक दिया। शिक्षकों का कसूर इतना ही था कि उन्होंने आवासीय विद्यालय से बिना बताए छात्र के बाहर जाने पर उसे डांटा था।

विज्ञापन
Orgy of NVS students: Scolded for going home without informing, burnt bikes of two Navoday teachers
जलाकर राख की गई दो बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में छात्रों की बदमाशी की खबरें आती रहती हैं। कुछ दिन पहले शेखपुरा में एक शिक्षक के बच्चे के साथ छात्रों ने मारपीट की थी और अब कटिहार में दो शिक्षकों की बाइक को फूंक दिया। शिक्षकों का कसूर इतना ही था कि उन्होंने आवासीय विद्यालय से बिना बताए छात्र के बाहर जाने पर उसे डांटा था।

विज्ञापन

 

Orgy of NVS students: Scolded for going home without informing, burnt bikes of two Navoday teachers
जवाहर नवोदय विद्यालय के इसी कैंपस में हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला
आवासीय विद्यालय में घटना से मचा हड़कंप
कटिहार में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के दो शिक्षक प्रमोद कुमार और दीपक कुमार की बाइक में आग लगा दी। छात्रों के इस आतंकित व्यवहार से आवासीय विद्यालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्णिया का एक छात्र नए साल के पहले दिन बिना बताए घर चला गया तो शिक्षकों ने डांट-फटकार करते हुए इसकी सूचना छात्र के परिजनों को दे दी। इसी पर आक्रोशित होकर छात्र ने एक दूसरे नवोदय के छात्र के साथ मिलकर दोनों शिक्षक की बाइक को देर रात आग के हवाले कर दिया। 

पूर्णिया नवोदय से साथी बुलाकर घटना को अंजाम दिया
कटिहार के कोलोसी थाना क्षेत्र के इस मामले से जवाहर नवोदय विद्यालय के आवासीय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि छात्र ऋतिक यादव बिना बताए नया साल मनाने चला गया था और खुद वापस आ गया, जबकि विद्यालय का नियम है कि कोई छात्र छुट्टी पर अभिभावक के साथ ही लौटेगा भी। जब छात्र वापस आया तो उससे स्कूल के दोनों शिक्षकों ने पूछताछ की। इसपर ऋतिक यादव पूर्णिया नवोदय विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र को लेकर आया और डराने वाली इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद कोढ़ा थाना को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्र के अभिभावक को इसकी सूचना दी गई है। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि वर्ष 2014 में भी यहां एक ऐसी घटना हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में दो छात्र के साथ कुल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed