फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   opposition unity: Rahul Gandhi targets BJP in Sadakat Ashram, Narendra Modi, meeting of opposition parties

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी बोले- हिन्दुस्तान को तोड़ रही है BJP, खरगे ने कहा- बिहार जीते तो देश जीत जा

Fri, 23 Jun 2023 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

Rahul Gandhi ने कहा- आपने देखा होगा कर्नाटक में भाजपा का क्या हश्र हुआ। भाजपा कह रही थी कि उनकी बहुत भारी जीत होगी। जैसे ही कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई वैसे ही भाजपा वहां से गायब हो गई। 

विज्ञापन
opposition unity: Rahul Gandhi targets BJP in Sadakat Ashram, Narendra Modi, meeting of opposition parties
सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 10 से अधिक जगहों पर राहुल गांधी का स्वागत किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने उनकी स्वागत में जगह-जगह मोहब्बत की दुकान लगाई थी। सदाकात आश्रम में भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए नारेबाजी भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमे लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। अगर हमलोग बिहार जीत गए तो देश जीत जाएंगे। राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जो DNA है वो

विज्ञापन

opposition unity: Rahul Gandhi targets BJP in Sadakat Ashram, Narendra Modi, meeting of opposition parties
एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने राहुल गांधी का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
भारत जोड़ो यात्रा में बिहार के लोग साथ चले
इसी के बाद मंच पर से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' की विचारधारा  और दूसरी तरफ BJP-RSS की 'भारत तोड़ो' की विचारधारा है। इसलिए आज हम बिहार आए हैं। देश की सारी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर BJP को हराने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

opposition unity: Rahul Gandhi targets BJP in Sadakat Ashram, Narendra Modi, meeting of opposition parties
सदाकत आश्रम में तिरंगे को सलामी देते कांग्रेसी। - फोटो : सोशल मीडिया
नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही भाजपा
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। आपने देखा होगा कर्नाटक में भाजपा का क्या हश्र हुआ। भाजपा कह रही थी कि उनकी बहुत भारी जीत होगी। जैसे ही कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई वैसे ही भाजपा वहां से गायब हो गई। कांग्रेस का मतलब है गरीबों के साथ मिलकर काम करना। भाजपा का मतलब है कि देश के केवल दो तीन लोगों के साथ काम करना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने कहा कि आप हमारे बब्बर शेर हो। आप हमारे विचारधारा के लिए लड़ते हो। आपका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

opposition unity: Rahul Gandhi targets BJP in Sadakat Ashram, Narendra Modi, meeting of opposition parties
सदाकत आश्रम में संबोधन देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

खरगे बोले- हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है
सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सदाकत आश्रम देश के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। इस कार्यालय से जो भी नेता निकला वह देश की आजादी के लिए लड़ा। हमें खुशी और गर्व है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद जी भी इसी कार्यालय से निकले। खरगे ने कहा कि हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है और 2024 के चुनाव में मिलकर लड़ना है। इसी के तहत राहुल गांधी जी ने पहला कदम उठाया है। हमने सोचा है कि सभी पार्टियों के नेता से मिलकर बात करेंगे और आगे मिलकर कदम उठाएंगे। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed