फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition Meeting: Tej Yadav said- I.N.D.I.A. in 2024. Who will form government; Targeted at BJP, Bihar News

Opposition Meeting : मीटिंग से पहले मंत्री तेज प्रताप की भविष्यवाणी, कहा- 2024 में I.N.D.I.A. की बनेगी सरकार

Thu, 31 Aug 2023 05:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 31 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

Bihar News : तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि मेरी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 में बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने वाली है।

विज्ञापन
Opposition Meeting: Tej Yadav said- I.N.D.I.A. in 2024. Who will form government; Targeted at BJP, Bihar News
तेज प्रताप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि कि अगले लोकसभा चुनाव 2024 में देश में I.N.D.I.A. की सरकार बनेगी। तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि मेरी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 में बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने वाली है।

विज्ञापन


मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक के बारे में तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस बैठक में बहुत कुछ होने वाला है। जिस तरह से विपक्षी दल एकजुट हुए हैं उसको जनता का भी साथ पूरे देश में मिल रहा है और कहीं ना कहीं इस बार मोदी सरकार को गद्दी  से उतारने में हम लोग सफल होंगे। देश की जनता महंगाई से बेरोजगारी से पूरी तरह से परेशान है। ऐसे में मोदी सरकार को गद्दी से हटाने को लेकर जनता भी I.N.D.I.A. गठबंधन का साथ दे रही है।
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी यह कुछ तय नहीं है
वहीं प्रधानमंत्री पद पर सीएम नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी यह कुछ तय नहीं है। अभी विपक्षी एकता पूरे देश में हो इसको लेकर प्रयास चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस प्रयास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सबसे पहले जरूरी है कि देश में जो नफरत फैलाने वाली शक्ति है उसको कमजोर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हुए
इधर,  मुंबई में आयोजित हो रही I.N.D.I.A की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट से उन्होंने चार्टर्ड प्लेन से मुंबई गए। उनके साथ नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार कुमार एक सितंबर को होने वाली बैठक में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed