फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition Meeting: Politics on the poster of CM Nitish Kumar; JDU and BJP leader targeted each other

Opposition Meeting : CM नीतीश के पोस्टर पर घमासान, JDU ने कहा - BJP की साजिश, भाजपा बोली- जनता सबक सीखा देगी

Tue, 18 Jul 2023 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भागलपुर के सुल्तानगंज पुल से की गई है। निर्माणाधीन पुल दो बार गिर चुका है। दोनों बार गिरे इस पुल के हिस्सों की तस्वीर दिखाते हुए होर्डिंग-पोस्टर में नीतीश कुमार की अस्थिरता की चर्चा की गई है। 

विज्ञापन
Opposition Meeting: Politics on the poster of CM Nitish Kumar; JDU and BJP leader targeted each other
सीएम नीतीश कुमार के विरोध में लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु में सीएम नीतीश कुमार खिलाफ लगाए गए पोस्टर पर बिहार में सियासत गरमा गई है। महागठबंधन के दल इस भाजपा की साजिश बता रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि यह पोस्टर नीतीश कुमार की सच्चाई बयां कर रही है। दरअसल, जो पोस्टर लगाए गए थे, वह अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भागलपुर के सुल्तानगंज पुल से की गई है। निर्माणाधीन पुल दो बार गिर चुका है। दोनों बार गिरे इस पुल के हिस्सों की तस्वीर दिखाते हुए होर्डिंग-पोस्टर में नीतीश कुमार की अस्थिरता की चर्चा की गई है। जानिए, इस पोस्टर पर भाजपा, जदयू और कांग्रेस ने क्या कहा...

विज्ञापन


पोस्टर पर भाजपा वाले अपना नाम लगाने से डर रहे हैं
जदयू के पूर्व मंत्री और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह लोग नीतीश कुमार व्यक्तित्व से डर गए। इसलिए पोस्टर पर भाजपा वाले अपना नाम लगाने से डर रहे हैं। इनके पास सीबीआई, ईडी और आईटी सबकुछ है फिर नीतीश कुमार से डर गए हैं। उनका नाम लिए बिना भाजपा वालों का खाना नहीं पच रहा है। नीतीश कुमार के धमक दक्षिण भारत में भी पहुंच गई है इसलिए भाजपा आतंकित हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार न प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं और न ही किसी अन्य पद के। वो उम्मीदवार इस पद के हैं कि जदयू की मुहिम का असर हो। यह पोस्टर भाजपा की साजिश है। 
विज्ञापन


भाजपा का तंज- कांग्रेस के होस्ट हो गए सीएम नीतीश कुमार
भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यह पोस्टर नीतीश कुमार कुकर्म का पर्दा है। अगुवानी-गंगा पुल नीतीश सरकार की सच्चाई बयां कर रही है। नीतीश कुमार पहले होस्ट थे अब कांग्रेस के गेस्ट हो गए। पहले न्यौता लेने वाले थे, अब न्यौता लेने वाले बन गए हैं। ये वही नीतीश कुमार के विरोध में आंदोलन करके राजनीति में खड़े हुए। अब कांग्रेस की गोद में जाकर बैठक गए। इन्हें तो शर्म आनी चाहिए। इनका दुर्भाग्य है कि ये डगरा पर के बैंगन रह गए। अब न ही ये घर के रहे और न ही घाट के। जनता इन्हें 2024 में ही सबक सीखा देगी। बहुत जल्दी इन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- विपक्षी एकता से भाजपा वाले बौखला गए हैं
कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि महागठबंधन के किसी भी नेता के खिलाफ जो भी पोस्टर लगाई गई है, यह महागठबंधन के किसी भी दल या कांग्रेस द्वारा नहीं लगाई गई है। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जो यह पोस्टर लगाए गए हैं, वह भाजपा की साजिश है। यह भाजपा द्वारा लगाई गई है। पिछले माह पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई थी, उसमें 15 दल शामिल हुए थे। एक महीना के अंदर बेंगलुरु में 26 दल हो गए। जिस तरह विपक्षी एकता का बल दोगुना हो गया वहीं NDA का बल आधा हो गया। विपक्ष की एकता से भाजपा वाले बौखला गए हैं। उन्हें उनके आका के कुर्सी खिसकने का डर लगने लगा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed