{"_id":"5f7eea973e9e3e398d68af94","slug":"on-shakti-malik-murder-case-tejashwi-yadav-says-our-names-were-dragged-into-the-matter-under-a-political-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शक्ति मलिक हत्याकांड खुलासे के बाद तेजस्वी ने कहा- हमारे खिलाफ रची जा रही थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शक्ति मलिक हत्याकांड खुलासे के बाद तेजस्वी ने कहा- हमारे खिलाफ रची जा रही थी साजिश
Thu, 08 Oct 2020 04:02 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
बिहार के पूर्णिया में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के पूर्व नेता शक्ति मलिक हत्याकांड को लेकर एसपी विशाल शर्मा ने बुधवार को बड़े खुलासे किए हैं। एसपी ने कहा कि इस हत्याकांड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत सभी नामजद छह राजद नेताओं का कोई हाथ नहीं है। वहीं इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
अब इस हत्याकांड में पुलिस की तरफ से क्लीन चिट दिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि इस केस में हम दोनों भाइयों का नाम घसीटना बिहार सरकार की सोची समझी साजिश थी।
विज्ञापन
7 people arrested. As per their statements, it is clear that our names were dragged into the matter under a political conspiracy. Ruling party levelled false allegations against my brother & me: Tejashwi Yadav, RJD on murder of former RJD state secretary Shakti Malik, in Purnia pic.twitter.com/5OemIjsBax
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 8, 2020
तेजस्वी ने कहा कि मैं सीएम से पूछना चाहूंगा कि क्या वह चुनाव को लेकर इतने डरे और सहमे हुए हैं कि हमलोगों के ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाएंगे? क्या नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांगेंगे? जहां उनके प्रवक्ताओं ने इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए।
जानिए क्यों की गई थी शक्ति मलिक की हत्या
पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि शक्ति सूद पर पैसे का कारोबार करता था और समय पर पैसे नहीं लौटने पर लोगों से न केवल मनमाना पैसा वसूलता था बल्कि उनको तंग भी किया करता था। ऐसे ही प्रताड़ितों मे शामिल आफताब ने सहयोगियों के साथ मिलकर शक्ति की हत्या कर दी।