{"_id":"5860b27f4f1c1b8640eeb7b1","slug":"ola-cabs-was-home-delivery-of-alcohol-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में ओला कैब से हो रही थी शराब की होम डिलीवरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में ओला कैब से हो रही थी शराब की होम डिलीवरी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में शराबबंदी है लेकिन नए साल के जश्न मनाने के लिए ओला कैब से शराब की होम डिलीवरी की जा रही थी। पटना पुलिस ने रविवार को ऐसे ही एक मामले का भंडाफोड़ किया है। जो पटना की सड़कों पर दौड़ रहीं ओला कैब्स का इस्तेमाल शराब की होम डिलीवरी करने में कर रहे थे। पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह बंगाल से शराब मंगवाकर लोगों के घरों में ओला कैब्स से सप्लाई करते थे। पुलिस ने 40 बोतल विदेशी शराब और दो ओला कैब जब्त की हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान इन शराब तस्करों ने खुलासा किया कि नए साल के जश्न को रंगीन बनाने के लिए यह गिरोह पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब पटना में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन
पटना एसएसपी मनु महाराज ने कहा, गिरफ्तार चारों शराब तस्करों ने बताया है कि यह लोग नए साल को ध्यान में रखकर बंगाल से शराब की बोतलें बिहार लेकर आए थे। ओला कैब के जरिए शराब की बोतलों को लोगों के घरों तक पहुंचाते।