CoronaVirus in Bihar: सीवान बना हॉटस्पॉट, संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 60 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पिछले 24 घंटों में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। राज्य का सीवान जिला इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां सबसे अधिक 29 कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार के मुख्य सचिव ने रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू किए जाने के लिए सारण आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक को सीवान में कैंप करने का निर्देश दिया है।
सीवान जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। ये दोनों ओमान से लौटे एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड 19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 58 हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सीवान के 17 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं।Bihar: Two members of a family in Siwan have tested positive for #COVID19; they have contact history with a positive patient who had returned from Oman. The total number of positive cases in the state rises to 60.
— ANI (@ANI) April 10, 2020
उन्होंने बताया कि सीवान में कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार को जो नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 12 महिलाएं और चार पुरूष हैं। ये सभी पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में थे। संजय ने बताया कि सीवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक अन्य व्यक्ति (36) में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीवान जिले में कोविड 19 से संक्रमण के सबसे अधिक 27 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें से 21 मामले रधुनाथपुर प्रखण्ड के पंजवार गांव के हैं, जहां एक ही परिवार के 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सीवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पंजवार गांव और उसके आसपास के कुल 95 व्यक्तियों को नवोदित विद्यालय स्थित पृथकवास केन्द्र में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सीवान जिला के पंजवार गांव और बेगूसराय जिला के तेघडा अनुमंडल में मंसूरचक और उसके बगल की एक अन्य पंचायत को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 5152 संदिग्ध नमूने इकठ्ठा किए गए हैं। गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी। वहीं, बिहार में कोविड 19 संक्रमित 15 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं।