{"_id":"7a2b2d8c-a0df-11e2-8afb-d4ae52bc57c2","slug":"now-nitish-praised-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नीतीश ने किया आडवाणी का गुणगान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नीतीश ने किया आडवाणी का गुणगान
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता विजय गोयल के अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के तौर पर लालकृष्ण आडवाणी की वकालत करने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका गुणगान किया है।
विज्ञापन
जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि आडवाणी भाजपा के अनुभवी और सम्मानित नेता है।
उन्होंने कहा कि आडवाणी के नेतृत्व में ही एनडीए ने 2009 का चुनाव लड़ा था। अटल जी की सरकार में वे उप प्रधानमंत्री थे।
अटल-आडवाणी के कुशल नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार चली थी। हालांकि, उन्होंने आडवाणी के बतौर पीएम उम्मीदवार होने पर इसे भाजपा का अंदरूनी मामला बताया।
गौरतलब है कि हाल में भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल ने कहा था कि केंद्र में अगली सरकार किसी और की नहीं बल्कि आडवाणी के नेतृत्व में एनडीए की बनेगी।
विज्ञापन
हालांकि बाद में उन्होंने इसे बदलते हुए कहा कि अगली सरकार आडवाणी के मार्गदर्शन में बनेगी।
इसके अतिरिक्त नीतीश कुमार ने 13-14 अप्रैल को जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया की इस बैठक में ताजा राजनीतिक स्थिति पर गहन विचार विमर्श के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी गौर किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जदयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ही फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।