फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   no shortage of arrangement: nitish

इंतजाम में नहीं थी कोई कमी: नीतीश

Sun, 27 Oct 2013 09:06 PM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sun, 27 Oct 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
no shortage of arrangement: nitish

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में आयोजित भाजपा की रैली में किसी सुरक्षा चूक से इनकार करते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के लिए सीरियल विस्फोट किए गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए थे।

नीतीश ने कहा कि न तो केंद्र से और न ही राज्य से कोई खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी। इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी संभव कदम उठाए थे।
विज्ञापन


पढ़ें:- बम धमाकों से दहला गांधी मैदान, पांच मरे, 71 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह भाजपा को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इंतजाम में कोई कमी नहीं थी, लेकिन इंतजाम के बाद भी विस्फोट हुए जो राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब करने के लिए सीरियल विस्फोट किए गए और यह महज एक संयोग नहीं हो सकता कि ये विस्फोट रैली के दिन हुए।

तस्वीरों में देखिए:- रैली से पहले हाहाकार

नीतीश ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह बिहार की परंपरा नहीं रही है। यह राज्य के भाईचारे और कानून और व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के लिए किया गया है। भाजपा की रैली से पहले विस्फोट का होना एक सोची-समझी कार्रवाई लगती है।

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कुछ तत्व समस्या पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।

सही समय आने पर दूंगा जवाब
नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हमलों का जवाब देने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि सही समय आने पर वह जवाब जरूर देंगे।


पढ़ें:- बम धमाकेः मोदी ने की शांति की अपील, पीएम ने निंदा

पटना में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के सिलसिले में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनसे गुजरात के सीएम के बयान पर टिप्पणी करने को कहा गया था। मोदी ने कहा था कि नीतीश मौकापरस्त और पाखंडी हैं, जिन्होंने जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया को धोखा दिया।

हालांकि नीतीश ने इस सवाल का जवाब यह कहते हुए टाल दिया कि इस बारे में बात करने का यह सही समय नहीं है। इसके बाद धीमी मुस्कान के साथ नीतीश ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं। सही समय आने पर निश्चित तौर पर मैं इसका जवाब दूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed