{"_id":"5d5527188ebc3e6cc768b8b0","slug":"no-compromise-with-crime-corruption-communalism-in-bihar-says-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता के साथ कोई समझौता नहीं: नीतीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता के साथ कोई समझौता नहीं: नीतीश कुमार
Thu, 15 Aug 2019 03:04 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 15 Aug 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और प्रदेश में कानून का राज, विधि व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द्र का वातावरण कायम है।
73वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि किसी विद्वेष और भेदभाव के बिना, प्रदेश में कानून का राज कायम किया गया है।
राज्य में सामाजिक सौहार्द्र और सांप्रदायिक सद्भाव का वातावरण होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध अनुसंधान की अलग-अलग इकाई व्यवस्था आज से हर थाने में लागू कर दी गयी है। अपराध नियंत्रण के लिए गश्ती दल पर नजर रखने के उद्देश्य से वाहनों में जीपीएस उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
नीतीश ने कहा कि भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं किया गया और न ही कभी किया जाएगा। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।