फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish will not take a decision on tejaswi Yadav now

गिरफ्तारी या चार्जशीट के बाद तेजस्वी देंगे इस्तीफा, मान गए नीतीश?

Mon, 17 Jul 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Mon, 17 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
 Nitish will not take a decision on tejaswi Yadav now
तेजस्वी और नीतीश
बिहार में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही सियासत भी अपने पुराने रंग में लौटती दिख रही है। तेजस्वी यादव के बारे में नीतीश कुमार के अंतिम फैसले को लेकर जो तूफानी कयास लगाए जा रहे थे, वो मतदान केंद्र पर सुस्त चर्चा में तब्दील होती दिखी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तेजस्वी के इस्तीफे या बर्खास्तगी को लेकर तत्काल कुछ नहीं होगा। इस बात के संकेत हैं कि जदयू अब तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई की अगली कार्रवाई का इंतजार करेगा। कहा जा रहा है कि राजद और लालू दोनों इस बात पर राजी हैं कि अगर गिरफ्तारी या चार्जशीट होती है तो ऐसी स्थिति में तेजस्वी तुरंत इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी नीतीश को महज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करने से बचने की अपील की है। भाजपा भी मानती है कि ऐसी परंपरा आगे किसके सामने कौन सा झंझट पैदा कर देती, कोई नहीं जानता था। यही कारण है कि तेजस्वी पर अब कोई गंभीर नेता टीका टिप्पणी को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू ने इस पर चाहे अपनी खुलकर कोई राय न रखी हो, लेकिन जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह एक बार फिर अपने पुराने रोल में लौट गए हैं। उन्होंने सुशील कुमार मोदी पर फिर से हमला बोलना शुरू कर दिया है। जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार तेजस्वी को बर्खास्त कर भाजपा के साथ सरकार बना लेते लेकिन सोनिया गांधी से हुई बातचीत के बाद उनको भी लग रहा है कि राजनीतिक तौर पर अभी भाजपा के साथ चले जाने का सही समय नहीं आया है। वैसे नीतीश कुमार के मन को पढ़ पाना किसी के लिए भी नामुमकिन रहा है, सो जानकार भी उनके अंतिम निर्णय को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed