{"_id":"f0b3aa6f11d632806ff4a734ebff896a","slug":"nitish-will-be-better-pm-than-modi-says-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक बोले, मोदी से बेहतर पीएम होंगे नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक बोले, मोदी से बेहतर पीएम होंगे नीतीश
पटना/एजेंसी
Updated Thu, 15 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा के विधायक राणा गंगेश्वर सिंह ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में बेहतर प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के विधायक सिंह भाजपा के दूसरे विधायक हैं, जिन्होंने कुमार के समर्थन में खुले मंच से इस तरह का बयान दिया है।
सिंह की राय से प्रतीत होता है कि जद यू से अलग होने के बाद राज्य भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
राज्य के वन और पर्यावरण विभाग के समारोह ‘हरित समागम’ से इतर सिंह ने कहा कि जद यू से गठबंधन टूटने के पीछे भाजपा ही जिम्मेदार है। उन्होंने कुमार को बिहार का गौरव भी बताया।
विज्ञापन
समारोह में नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे।