फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish tantrik is a drinker and unpopular in his village

बड़ी चौंकाने वाली है 'नीतीश के तांत्रिक' की असलियत

Wed, 28 Oct 2015 10:53 AM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
Nitish tantrik is a drinker and unpopular in his village

बिहार में आजकल दो ही चीजों की चर्चा है एक लालू और दूसरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथित तांत्रिक की। लालू तो अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए ही हैं नीतीश कुमार के तांत्रिक ने भी अचानक सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन


लेकिन इस तांत्रिक की हकीकत से कम ही लोग वाकिफ होंगे, जो वाकई में काफी चौंकाने वाली है। द हिंदू की खबर के अनुसार सिवान जिले के मठिया गांव के रहने वाले अघौरी बाबा की छवि गांव में काफी अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


लोग उन्हें एक शराबी के तौर पर जानते हैं, जिसकी वजह से उन्हें गांव में पसंद नहीं किया जाता। जिरदैई विधानसभा के मैरवा ब्लाक में पड़ने वाले इस गांव के लोग उन्हें बाबा बिरनाथ अघौरी के नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर ग्रामीणों को गालियां देता है तांत्रिक

Nitish tantrik is a drinker and unpopular in his village

ग्रामीणों के अनुसार चार साल पहले वह नजदीकी उप्र के देवरिया जिले के मोतीपुर गांव से यहां आए थे और उनकी अनिच्छा के बावजूद गांव के एक कोने में अपना डेरा जमा दिया। एक ग्रामीण पारवत ने खुलासा किया कि बाबा असल में मुसलमान हैं और खुद को अघौरी बताते हैं।

कौशल्या रानी जो बाबा का भोजन तैयार करती है उसने बताया कि बीते रविवार को जब बाबा की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई तो उन्हें किसी का फोन आया था उसके बाद से वह गायब हैं। उनके आश्रम के गेट पर एक जंजीर डालकर ताला लगा दिया गया है।

गांव के अंत में बने तांत्रिक के आश्रम पर जब पत्रकार पहुंचे तो स्‍थानीय लोग बाबा के बारे में बातचीत करने के लिए सामने आए। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर शायद ही कोई यकीन कर पाए। ग्रामीणों के अनुसार, ''सुबह होते ही वह शराब पीना शुरू कर देते हैं और ग्रामीणों को बिना बात के गालियां देने लगते हैं। हम उनके इस व्यवहार से परेशान हो चुके हैं।''

बाबा के राजनीतिक रसूख से डरते हैं ग्रामीण

Nitish tantrik is a drinker and unpopular in his village

जब उनसे पूछा गया कि वह विरोध क्यों नहीं करते, उनका जवाब था कि, वह अपने राजनीतिक संबंधों का उपयोग करते हुए पुलिस बुलाकर हमें डराने लगते हैं।

ग्रामीण वाल्मीकि परावत ने बताया कि अक्सर बाबा के आश्रम पर देर रात तक राजनेताओं और बड़े लोगों का आना जाना लगा रहता है। वो याद करते हैं जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी नीरज कुमार (जिनके घर पर नीतीश कुमार तांत्रिक से मिले थे) लगातार अंतराल के बाद बाबा से मिलने आते हैं।

हालांकि इस बीच चर्चा यह भी है कि एक भाजपा उम्‍मीदवार जो पहले जेडीयू में था और नीरज कुमार का काफी करीबी रहा था उसी ने यह वीडियो लीक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed