फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish says Lalu decided to sit on the ground, not mine

लालू के जमीन पर बैठने पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरा फैसला नहीं

Tue, 10 Jan 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Nitish says Lalu decided to sit on the ground, not mine
फाइल फोटो - फोटो : social media

प्रकाशोत्सव के दौरान लालू प्रसाद के जमीन पर बैठने के मसले पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा लालू जी को हमने जमीन पर नहीं बिठाया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी कर रहा था और पीएम, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम वहीं से तय किए जाते हैं। नीतीश ने कहा कि इस मसले पर लालू जी ने भी अच्छा जवाब दिया है।

विज्ञापन


नीतीश ने विवाद को जबरन जन्म देने वाले लोगों पर वार करते हुए कहा कि इस आयोजन से यह बात साफ  हो गई है कि बिहार से बाहर के लोग नहीं बल्कि यहीं के कुछ लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं। नीतीश ने बिहार को बदनाम कर रहे लोगों को सुधर जाने की नसीहत भी दी। साथ ही प्रकाश पर्व के सफल आयोजन पर पूरे प्रदेश के लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएमओ के दखल के बाद दो केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान के लिए मंच पर जगह बनाई गई थी लेकिन लालू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली और उन्हें नीचे बैठना पड़ा था। राजद कार्यकर्ताओं में इस बात पर नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में गुरू गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर लालू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली थी।  पीएमओ के दखल के बाद दो केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान के लिए मंच पर जगह बनाई गई थी लेकिन लालू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली और उन्हें नीचे बैठना पड़ा था। राजद कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed