{"_id":"5869ff344f1c1b0b5215837f","slug":"nitish-s-son-richer-tejaswi-has-an-outstanding-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश का बेटा करोड़पति, लालू के बेटे पर कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश का बेटा करोड़पति, लालू के बेटे पर कर्ज
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत उनसे ज्यादा अमीर हैं। 1 जनवरी, 2017 को नीतीश ने खुद अपनी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन शेयर किया है। नीतीश प्रत्येक वर्ष के पहले दिन अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ अपनी खुद की संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन जारी करते हैं। रविवार को नीतीश ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन साझा किया।
विज्ञापन
रिकॉर्ड के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास लगभग 16.5 लाख रुपये हैं, जबकि उनके बेटे निशांत के पास 1.12 करोड़ रुपये है। उनके बेटे के पास 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है जबकि नीतीश के पास 40 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
नीतीश के बेटे निशांत के पास 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ये चौथी बार है कि नीतीश की संपत्ति से उनके बेटे की संपत्ति से ज्यादा है।
इस बीच, लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की चल संपत्ति 46 लाख और 1.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जिसमें कई स्थानों पर कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्तियां भी शामिल है।
विज्ञापन
हालांकि, तेजस्वी द्वारा दिए गए ब्यौरा के अनुसार, उन्होंने 29 लाख रुपये का ऋण मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से लिया है। जो अब तक उन्होंने नहीं लौटाया है और वह इतने रुपये के कर्जदार हैं।
तेजस्वी के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है।