फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish's minister mahaseth said- you may tolerate if have strength from sports, only poison coming

नीतीश के उद्योग मंत्री समीर महासेठ बोले- खेलने से स्ट्रेंथ हो तो बर्दाश्त भी कर लें, अब तो बिहार में जहर आ रहा

Thu, 15 Dec 2022 11:05 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/हाजीपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 15 Dec 2022 11:05 AM IST
सार

महासेठ ने कहा कि "अब शरीर पहले जैसा नहीं है। शरीर का पावर, स्ट्रेंथ खेल से बढ़ जाता है। स्ट्रेंथ हो तो स्लो प्वाइजन बर्दाश्त भी कर ले। चूंकि जहर ही आ रहा है। कोई एक नंबर का दारू नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
nitish's minister mahaseth said- you may tolerate if have strength from sports, only poison coming
शराब पर बयान से बिहार के मंत्री चर्चा में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब से मौतों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ कुछ ऐसा बोल गए, जो चर्चा में आ गया है। महासेठ ने कहा कि "अब शरीर पहले जैसा नहीं है। शरीर का पावर, स्ट्रेंथ खेल से बढ़ जाता है। स्ट्रेंथ हो तो स्लो प्वाइजन बर्दाश्त भी कर ले। चूंकि जहर ही आ रहा है। कोई एक नंबर का दारू नहीं आ रहा है। सब गलत लोग दे रहे हैं। स्लो प्वाइजनिंग हो रहा है। अगर लोग पीना ही छोड़ दें तो सबसे बढ़िया हो जाएगा।" महासेठ के इस बयान को इस नाम पर वायरल किया जा रहा है कि उन्होंने शराब पीने के लिए खेलकर स्ट्रेंथ बढ़ाने की बात कही है, जबकि हकीकत यह है कि वह एक खेल से जुड़े कार्यक्रम में शरीक होने के लिए हाजीपुर गए थे और उसी से जुड़े सवाल पूछने कह रहे थे। जब शराब पर बात आई तो उन्होंने खेल से होने वाली ताकत के फायदे बता दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स के जरिए हम मजबूत हो जाते हैं तो बहुत कुछ बर्दाश्त कर लेते हैं। शराब के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन चीजों से बचने की जरूरत है, क्योंकि अब पहले जैसी बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है। इसलिए, शरीर बनाएं। इन चीजों का त्याग करें। केवल जहर परोसा जा रहा है। मीडिया को चाहिए कि वह सरकार से दो कदम आगे निकल यह प्रचार करे कि बिहार में केवल जहर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम खेल में पीछे चल रहे थे। अब कुछ उम्मीद जगी है, इसलिए उसपर ध्यान दिया जाना चाहिए, प्रोमोट किया जाना चाहिए। लोगों को स्ट्रेंथ बढ़ाने के साथ बिहार की तरक्की के लिए कुछ योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed