{"_id":"d6d4aee6a6bc219e688e0653374af6cf","slug":"nitish-minister-shameless-statement-on-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों पर नीतीश के एक और मंत्री का बेशर्म बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों पर नीतीश के एक और मंत्री का बेशर्म बयान
पटना/एजेंसी
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद जवानों को लेकर बिहार के मंत्रियों के विवादास्पद बयान जारी हैं।
विज्ञापन
अब इस एक कड़ी में साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री गौतम सिंह भी शामिल हो गए हैं। उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र मांझी के एक शहीद की अंतयेष्टि में शामिल न होने का कोई मलाल नहीं है।
पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने साफ कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सिंह ने कहा चूंकि जवानों के शव उनके घर नही पहुंचे थे इसलिए मौत की खबर सुनने के बाद भी उन्होंने परिवार वालों से मुलाकात नहीं की।
विज्ञापन
हालांकि शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने तुरंत शहीद जवान के परिवार वालों से मुलाकात की। उनका कहना था कि वह अपने भाई के इलाज के लिए मंगलवार को दिल्ली चले गए थे।
विज्ञापन
मंत्री से यह पूछा गया कि उन्होंने शहीदों के परिवार वालों से अंतयेष्टि के एक दिन बाद मुलाकात क्यों नहीं की, जबकि उन्हें मालूम था कि वे उनके ही जिले के थे। जबकि एक तो उनके विधानसभा क्षेत्र का ही था।
इस पर सिंह ने कहा है कि उन्हें शहीदों के बारे में मंगलवार को ही पता चल गया था लेकिन परिवार वालों के पास पहुंचने में देर हुई। हालांकि उन्होंने यह कह कर मामले को नरम करने की कोशिश की वह भी सैनिक पृष्ठभूमि के हैं और शहीद उनके रिश्तेदार थे।
9 अगस्त को दिल्ली से लौटते हुए उन्होंने शहीद जवान प्रेमनाथ सिंह और रघुनंदन प्रसाद के परिवार वालों से मुलाकात की थी।
प्रेमनाथ सिंह के परिवार वालों से मिलने गए गौतम सिंह को लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। उन्होंने लगभग दो घंटे तक उन्हें घेरे रखा और मुख्यमंत्री के दौरे की मांग की।
मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा
पुंछ में जवानों की शहादत पर विवादास्पद बयान देने वाले बिहार के मंत्रियों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में मुकदमा दायर किया गया है।
वकील राम संदेश राय ने विवादास्पद बयान देने वाले मंत्रियों भीम सिंह, नरेंद्र सिंह और डीएसपी मनीष कुमार सिंह के खिलाफ देशद्रोह के अलावा धारा 131 (बगावत को भड़काने ) 153ए-1 (अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने), 153बी-ए (अवमानना और देश की अखंडता पहुंचाने की कोशिश) और धारा 504 (जानबूझ कर शांति भंग करने की कोशिश) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि डीएसपी हवाईअड्डे पर शहीदों का शव लेने जिंस और टी-शर्ट में पहुंच गए थे। मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।