{"_id":"a92467bf02eacb64a8022edca1e000eb","slug":"nitish-minister-ramai-ram-escapes-unhurt-in-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के हमले में बाल-बाल बचे नीतीश के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के हमले में बाल-बाल बचे नीतीश के मंत्री
मुजफ्फरपुर/एजेंसी
Updated Mon, 12 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रमई राम रविवार को उग्र भीड़ के एक हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि राम की कार पर आक्रोशित लोगों ने मुशारी इलाके के मानिका चौक में हमला कर दिया।
विज्ञापन
रमई राम बुधनाथ मंदिर में दर्शन कर कार में बैठे ही थे कि करीब 20 से 25 अज्ञात लोग उनकी कार पर पत्थर बरसाने लगे। पत्थरबाजी में राम को कोई चोट नहीं आई। लेकिन उनके तीन समर्थकों को चोट पहुंची है।
विज्ञापन
हमले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।