फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar will take oath today

नीतीश आज लेंगे शपथ, लालू के बेटे तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम!

Fri, 20 Nov 2015 06:08 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:08 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar will take oath today

बिहार में शुक्रवार को नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटों को मंत्री पद मिल सकता है। छोटे बेटे 26 वर्षीय तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर है तो बड़े बेटे तेजप्रताप को मंत्री पद दिए जाने की। लालू के पुराने वफादार अब्दुल बारी सिद्दिकी को वित्त मंत्री का पद मिल सकता है।

विज्ञापन


पटना का गांधी मैदान पांचवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह के लिए सज कर पूरी तरह तैयार है।

राजनीतिक गलियारों से छन कर जो खबरें आ रही है, उनके मुताबिक लालू के राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को ही राजद के विधायक दल का नेता बनाया जाएगा।

वैसे तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर राजद से लेकर जदयू तक के सभी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि पहली बार विधायक बने तेजस्वी न केवल नई विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख बनेंगे बल्कि शुक्रवार को मंत्रिमंडल में भी उन्हें नंबर दो की जगह मिलेगी।  
विज्ञापन


लालू के करीबी को मिल सकता है वित्त मंत्री का पद

Nitish Kumar will take oath today

गौरतलब है कि राजद के अंदर यह मांग उठती रही है कि राज्य में महागठबंधन को दो-तिहाई बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभानेवाली पार्टी को उप मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए।

राज्य के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली 178 सीटों में राजद को 80 सीटें, नीतीश कुमार की जदयू को 71 और कांग्रेस को 27 मिली है।

इसमें कोई शक नहीं नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल में कई पुराने सहयोगियों को बनाए रखेंगे, लेकिन कई लोगों के पत्ते साफ होने की खबर है। राजद की ओर से जिन्हें मंत्री बनाये जाने की खबर है उनमें से अधिकतर लालू-राबड़ी के दौर में मंत्री रह चुके हैं।

पटना के राजनीतिक गलियारे में इन नामों की चर्चा

Nitish Kumar will take oath today

मुस्लिम चेहरों को तरजीह मिलने की बात भी कही जा रही है। जिन नामों की चर्चा पटना के राजनीतिक गलियारे में चल रही है उनमें राजद से तेजस्वी यादव, अब्दुलबारी सिद्दिकी, रामचंद्र पूर्वे, तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, डॉ. अब्दुल गफूर, फैयाज आलम, सूबेदार दास, समता देवी, चंद्रिका राय, राम विचार राय, महेश्वर प्रसाद यादव, श्रीनारायण यादव, विजय प्रकाश, रामानंद यादव, भाई वीरेंद्र, ललित यादव, भोला यादव, सुरेंद्र यादव, मुंद्रिका यादव और चंद्रशेखर प्रमुख हैं।

वहीं जदयू से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, लेसी सिंह, जय कुमार सिंह, श्रवण कुमार, राजीव रंजन सिंह ललन, महेश्वरी हजारी, लक्ष्मेश्वर राय, डॉ. रणवीर नंदन, विजय मिश्र व मेवालाल चौधरी के नामों की चर्चा है।

जबकि कांग्रेस से अशोक चौधरी, सदानंद सिंह, अशोक कुमार, विजय शंकर दूबे, अवधेश कुमार सिंह, मो. जावेद, अब्दुल जलील मस्तान, रामदेव राय, अमिता भूषण, पूनम पासवान व राजेश कुमार में कोई पांच के मंत्री बनने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

बेचैन विधायकों को फोन का इंतजार

Nitish Kumar will take oath today

राजनीतिक गलियारों में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि नीतीश मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी। अभी तक मंत्रिमंडल के फार्मूले के तहत तीनों पार्टियों से पांच विधायकों पर एक मंत्री पद देने की चर्चा है।

इस नजरिये से राजद को 16, जदयू को 15 जबकि कांग्रेस को पांच मंत्री पद दिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कई नामों की राजधानी में चर्चा है।

सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नया सफेद कुर्ता और पायजामा बनवाने का आदेश दे दिया है। कुछ तो ‘ड्रेस रिहर्सल’ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed