फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar, who will assist in the Punjab elections

पंजाब में किसके सारथी बनेंगे नीतीश, मोदी से बढ़ रही नजदीकियां

Fri, 06 Jan 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar, who will assist in the Punjab elections
- फोटो : social media

पंजाब की सियासत के लिए बिहार और नीतीश कितने महत्वपूर्ण हैं, यह पिछले एक सप्ताह के दौरान साफ तौर पर नजर आया है। पंजाब के चुनावी महाभारत में दांव लगाने वाले हर नेता ने अपना चुनावी रथ बिहार में तैयार करना चाहा और सारथी के रूप में नीतीश उनकी पहली पसंद रहे। 

विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार की जमीन पर पंजाब की सियासत का रथ अगर तैयार हो भी जाता है, तो इस चुनावी महाभारत में नीतीश किसके सारथी बनेंगे। केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असली सरदार कहा है। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब चुनाव में नीतीश कुमार को प्रचार के लिए आने का आग्रह कर गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी गुरु हरिमंदिर साहेब में मत्था टेकने के बाद नीतीश से मिलने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने नीतीश को कहा असली सरदार 

Nitish Kumar, who will assist in the Punjab elections

अकाली दल के प्रमुख बादल ने तो यहां तक कह दिया कि जैसा आयोजन नीतीश ने किया है ऐसा आयोजन वो भी पंजाब में नहीं कर पाते। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आप या अकाली, सभी दलों ने प्रकाशपर्व के मौके बिहार में अपना सियासी विजय रथ को पड़ाव दिया। 

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आए तो एनडीए के पुराने सहयोगी नीतीश कुमार से दूरी पाटने की कोशिश की। उन्होंने नीतीश की जमकर तारीफ की और यह भी कहा कि बिहार में जो प्रकाश जन्म लेता है, वो समस्त विश्व को रास्ता दिखाता है। 

बिहार जिस प्रकार सभी धर्मों को खुद में समाहित कर लेने की क्षमता रहता है, आज की तारीख में नीतीश कुमार भी सभी दलों के साथ खुद को खड़ा रखने में कामयाब होते दिख रहे हैं।

नीतीश गए करीब तो मोदी से दूर रहे लालू और सुशील

Nitish Kumar, who will assist in the Punjab elections

प्रकाश पर्व के मौके पर बृहस्पतिवार को बिहार की सियासत नए रूप में दिखी। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकियां चर्चा में रहीं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने दोनों बेटों के साथ मुख्य पंडाल के वीआईपी एरिया में ही रहे, लेकिन लाइम लाइट से दूर।

उल्लेखनीय है कि पटना में हो रहे इस आयोजन के पहले से ही शहर के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टरों में भी सिर्फ सीएम नीतीश कुमार ही नजर आए ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन में एक बार फिर से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। 

इससे पहले एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए जहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप दोनों नदारद दिखे, वहीं भाजपा की ओर से सुशील मोदी और नंदकिशोर यादव भी गांधी मैदान में ही दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed