फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar was injured during the inspection of Chhath Ghat injury himself appeared

Chhath Puja: घाट के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश को लगी चोट, पेट और पैर हुए थे जख्मी, दिखाए घाव

Wed, 26 Oct 2022 10:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी कि उनके पेट और पैर में चोट लगी थी। पेट में अभी भी पट्टी बंधी हुई हैं। मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने अपना कुर्ता हटाकर जख्म दिखाया। 

विज्ञापन
Nitish Kumar was injured during the inspection of Chhath Ghat injury himself appeared
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीते 15 अक्तूबर को छठ घाट के निरीक्षण के दौरान चोट लगी थी। यह जानकारी अब उन्होंने खुद ही मीडिया को दी है। मुख्यमंत्री ने दानापुर के नासरीगंज से पटना शहर के गायघाट तक का निरीक्षण किया था। उसी दौरान खबर सामने आई थी कि नीतीश कुमार अपना संतुलन को बैठे और एक पिलर से जाकर टकरा गए। हालांकि यह खबर किसी तरह दब गई थी। 

विज्ञापन


अब उन्होंने मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी कि उनके पेट और पैर में चोट लगी थी। पेट में अभी भी पट्टी बंधी हुई हैं। मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने अपना कुर्ता हटाकर जख्म दिखाया। उन्होंने यह भी बताया कि वो गाड़ी की आगे की सीट पर तबस नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि आगे की सीट में सीट बेल्ट लगाना होगा। डॉक्टर ने जख्म वाली जगह को ठीक से रखने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


पटना के छठ घाटों का जायजा लेने के दौरान वह स्टीमर पर सवार हुए थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे में मुख्यमंत्री कुमार को काफी चोटें लगी थीं। तब अफसरों ने मामूली चोट बताते हुए इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, गंगा जेपी सेतु पुल पर चढ़ने के क्रम में उनकी गाड़ी ढलान पर ही रुक गई। किसी तरह मुख्यमंत्री की कार धीरे-धीरे ऊपर चढ़ाई गई। इस बीच पीछे से पुलिस के जवान दौड़ पड़े, ताकि मुख्यमंत्री की कार पीछे न लुढक जाए। 

 नीतीश कुमार ने इस हादसे पर खुद ही हैरानगी जताते हुए कहा कि साल 2006 से ही लगातार वे घाटों  का निरीक्षण करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। 15 अक्तूबर के हादसे के बाद उन्हें दो-तीन दिनों तक पूरा आराम करना पड़ा था। 

 


आज भी हादसे का शिकार होते-होते बचे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को एक बार फिर बाल-बाल बच गए। मुख्यमंत्री की कार हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी पाटीपुल घाट से गंगा सेतु पथ पर जाने के लिए कार रवाना हुई। पुल का रास्ता चढ़ान वाला है, तो उनकी गाड़ी चढ़ते ही धीमी हो गई। इसे देखकर मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी सहित पुलिस के जवान दौड़ पड़े। हालांकि, सीएम की कार पीछे की ओर नहीं आई और सकुशल आगे की ओर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed