{"_id":"5b32b40d4f1c1bf26e8ba353","slug":"nitish-kumar-talked-about-lalu-from-phone-on-the-pretext-of-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य के बहाने लालू से फोन पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य के बहाने लालू से फोन पर की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत स्वास्थ्य को लेकर हुई। गठबंधन सरकार में जाने के बाद नीतीश ने पहली बार लालू को फोन किया। लालू प्रसाद के सफल ऑपरेशन के बाद हुई इस बातचीत को लेकर सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं हैं। वैसे इस खबर के मीडिया में आने के बाद तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारों का भी कहना है कि लालू अब अकेले फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे में नीतीश पर फैसला कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों की सहमति पर ही निर्भर करता है।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से राजग के अंदर हिस्सेदारी और चेहरे को लेकर तनातनी बनी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश एक बार फिर महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं, लेकिन जदयू ऐसे किसी किसी संभावना से अब तक इनकार करता रहा है।
विज्ञापन