'हर घर दस्तक' के साथ चुनावी मैदान में उतरे नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से आज चुनावी शखंनाद का आगाज कर दिया। पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा पाठ करके उन्होंने अपने महत्वाकांक्षी चुनावी अभियान हर घर दस्तक की शुरूआत की।
इसके जरिए पार्टी ने बिहार में हर घर तक दस्तक देने का लक्ष्य तय किया है। जिससे मतदाताओं तक सीधे सीधे पहुंच बनाया जा सके और उन तक पार्टी का एजेंडा पहुंचाया जा सके। पार्टी ने इसके लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है।
इसके लिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की फौज को मैदान में उतार दिया है, जो घर घर जाकर लोगों से बात करेगी और पार्टी की नीतियों का प्रचार करेगी। पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हमारे 10 लाख कार्यकर्ता प्रदेश के हर घर पर दस्तक देकर लोगों तक सरकार की बात पहुंचाएंगे।
मोदी की जीत के सूत्रधार ने तय की नीतीश की रणनीति
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का पहला चरण 2 से 11 जुलाई और दूसरा चरण 21 से 30 जुलाई तक चलेगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में उसके सभी विधायक, सांसद और पंचायत स्तर के पदाधिकारी सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि चुनावों की तैयारियों में जुटी जेडीयू ने भाजपा के संभावित हाइटेक प्रचार के मुकाबले के लिए उसी तरह चुनावी प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है।
खास बात ये है कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा उन्हीं प्रशांत किशोर ने तय की है जिन्होंने लोकसभा चुनावों में मोदी के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला था। बिहार के रहने वाले प्रशांत किशोर अपनी पूरी टीम के साथ इस बार नीतीश कुमार के साथ उन्हें बिहार विधानसभा के चुनावी रण में जीत दिलाने के लिए उतर आए हैं।
उनके नीतीश के साथ जुड़ने का असर भी देखने को मिल रहा है, कुछ दिन पहले उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने चौपाल पर चर्चा और पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत की थी। जो अभी कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ था। जिसे कुछ-कुछ मोदी के चाय पर चर्चा की तर्ज पर माना जा रहा था। ऐसे में साफ है कि इस बार बिहार का विधानसभा चुनाव काफी हाइटेक स्तर पर भी लड़ा जाएगा।