फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar sent bihari's DNA sample for PMO

नीतीश के 'डीएनए' ने बढ़ा दी पीएमओ की टेंशन

Wed, 16 Sep 2015 05:38 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar sent bihari's DNA sample for PMO

बिहार की लड़ाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मोदी पर हमले के लिए अपनाया गया 'डीएनए' अस्त्र अब पीएमओ की मुसीबत बनने वाला है। बिहार से हजारों की संख्या में भेजे गए डीएनए के लिए सैंपल पीएमओ के लिए सरदर्द बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से प्रधानमंत्री के लिए भिजवाए जा रहे बिहारियों के डीएनए के इन सैंपल का निर्माण विहार स्थित पोस्ट ऑफिस में ढेर लगता जा रहा है। आलम ये है कि वहां लाखों की संख्या में ऐसे बैग इकट्ठे हो गए हैं जिनमें नाखून और बाल के सैंपल हैं।
विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों की दिक्कत ये है कि इन नमूनों को भिजवाएं तो कहां और यहां रखें तो कब तक। जबकि बिहार से लगातार इन नमूनों को पीएमओ ऑफिस के लिए भेजा जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने इस संबंध में पीएमओ से भी जानकारी मांगी थी लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल में नाखून और बालों का लगा ढेर

nitish kumar sent bihari's DNA sample for PMO

नतीजतन निर्माण विहार स्थित पोस्ट ऑफिस में रोजाना बिहार से आने वाले डीएनए सैंपल्स का ढेर बढ़ता ही जा रहा है। हर सैंपल के साथ एक लैटर रहता है।

पीएमओ के लिए आने वाले हर लैटर और सामान को पूरी हिफाजत से रखा जाता है, इसलिए इन सैंपल की भी पूरी हिफाजत की जा रही है।

पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को इससे बढ़कर चिंता ये सता रही है कि आने वाले दिनों में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा बिहार से आने वाले इन डीएनए नमूनों और चिट्ठियों में इजाफा होता जाएगा।

ऐसे में लाखों की संख्या में आने वाले चिट्ठियों और डीएनए के सैंपल के रखरखाव की व्यवस्‍था कैसे की जाएगी इसको लेकर अधिकारी चिंता में हैं।

ये है मामला

nitish kumar sent bihari's DNA sample for PMO

बीती 25 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा से नाता तोड़ने पर नीतीश कुमार के राजनीतिक डीएनए पर सवाल उठा दिया था। इस मुद्दे को भुनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए पीएम पर निशाना साध दिया।

उन्होंने इसे बिहार के लोगों का अपमान बताते हुए 50 लाख बिहारियों का डीएनए प्रधानमंत्री मोदी को भेजने की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही नीतीश कुमार ने इसे राजनीतिक मुद्दा भी बना लिया और प्रदेश भर में जगह जगह डीएनए के लिए बाल और नखून के सैंपल के लिए कैंप लगा दिए।

जहां डीएनए के लिए सैंपल एकत्र कर प्रधानमंत्री मोदी को भेजे जा रहे हैं। अब यही सैंपल पीएमओ क्षेत्र के निर्माण विहार स्थित पोस्ट ऑफिस में इकट्ठा होते जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन सैंपलों की संख्या फिलहाल एक लाख के पार जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed