फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Said, No Proposal From BJP Has Been Received For Cabinet Expansion

बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार पर बैठक जल्द, नीतीश बोले- भाजपा का प्रस्ताव अभी नहीं मिला

Tue, 15 Dec 2020 05:31 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 15 Dec 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar Said, No Proposal From BJP Has Been Received For Cabinet Expansion
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा के साथ विचार विमर्श करने के बाद होगा और फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा के बीच गतिरोध के बारे में कयासों को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमार ने यह टिप्पणी की। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 सदस्य हैं। नियम के मुताबिक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं ।
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि फिलहाल हम अगले पांच साल के लिए अपने खाके पर आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। जब भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव देगी तब हम इस पर विचार करेंगे। अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में भाजपा के सात मंत्री हैं और जदयू के मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री हैं। चर्चा है कि जद(यू) इस बात पर जोर दे रहा है जितने मंत्री भाजपा से हैं, उतने ही उनकी पार्टी से भी होने चाहिए।


भाजपा के दो मंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। जदयू कोटे से बने मंत्री मेवा लाल चौधरी को शपथ लेने के कुछ घंटे के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा था। राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 सीटें मिली थी जबकि जद(यू) को केवल 43 सीटों पर सफलता मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed