{"_id":"5fd8a5a58ebc3e3d81741aa4","slug":"nitish-kumar-said-no-proposal-from-bjp-has-been-received-for-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार पर बैठक जल्द, नीतीश बोले- भाजपा का प्रस्ताव अभी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार पर बैठक जल्द, नीतीश बोले- भाजपा का प्रस्ताव अभी नहीं मिला
Tue, 15 Dec 2020 05:31 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा के साथ विचार विमर्श करने के बाद होगा और फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा के बीच गतिरोध के बारे में कयासों को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमार ने यह टिप्पणी की। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 सदस्य हैं। नियम के मुताबिक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं ।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि फिलहाल हम अगले पांच साल के लिए अपने खाके पर आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। जब भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव देगी तब हम इस पर विचार करेंगे। अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन
राज्य में भाजपा के सात मंत्री हैं और जदयू के मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री हैं। चर्चा है कि जद(यू) इस बात पर जोर दे रहा है जितने मंत्री भाजपा से हैं, उतने ही उनकी पार्टी से भी होने चाहिए।
भाजपा के दो मंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। जदयू कोटे से बने मंत्री मेवा लाल चौधरी को शपथ लेने के कुछ घंटे के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा था। राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 सीटें मिली थी जबकि जद(यू) को केवल 43 सीटों पर सफलता मिली थी।