{"_id":"1d3b228e-ab2b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-not-investigated-godhra-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोधरा कांड की जांच नीतीश ने नहीं होने दी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोधरा कांड की जांच नीतीश ने नहीं होने दी'
छपरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Apr 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही गोधरा कांड की जांच नहीं होने दी थी। इस वजह से गुजरात में कई दिनों तक दंगा होता रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नीतीश कुमार उस समय केंद्र में रेल मंत्री थी।
'जल्द गिर जाएगी नीतीश सरकार'
राजद सुप्रीमो ने कहा कि यदि नीतीश कुमार सेक्युलर हैं तो उस समय उन्हें गोधरा कांड की जांच का आदेश देना चाहिए था। ऐसा उन्होंने सांप्रदायिक शक्तियों के दबाव में आकर किया। यही नहीं आज भी वे सांप्रदायिक शक्तियों के साथ बिहार में गठबंधन सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि बिहार में जदयू-भाजपा सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। नीतीश सरकार में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
कई मुसलमानों को आतंकवादी बताकर गिरफ्तार किया गया है। जब दूसरे राज्यों की पुलिस इन मुसलमानों को आतंकवादी होने के आरोप में गिरफ्तार करती है तो प्रदेश सरकार कुछ नहीं करती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती ट्रेन के एस-6 कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के बाद 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगा भड़क उठा था जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।