फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar new team: KC Tyagi's chair along with Upendra Kushwaha also ended, Lalan Singh formed JDU team

JDU new team : उपेंद्र कुशवाहा के साथ केसी त्यागी की कुर्सी भी खत्म, ललन सिंह ने चौंकाने वाली टीम बनाई

Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM IST
सार

जनता दल यूनाईटेड (JDU) में सचमुच बदलाव की बयार चल रही है। उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू में एंट्री के समय जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था।

विज्ञापन
Nitish Kumar new team: KC Tyagi's chair along with Upendra Kushwaha also ended, Lalan Singh formed JDU team
कभी केसी त्यागी, ललन सिंह और सीएम नीतीश कुमार हर फैसले साथ लिया करते थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड (JDU) में सचमुच बदलाव की बयार चल रही है। उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू में एंट्री के समय जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। कुशवाहा के जदयू छोड़ने की एक वजह यह भी थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ललन सिंह ने संसदीय बोर्ड अध्यक्ष जैसे किसी पद को ही कुछ दिनों पहले नकार दिया था। अब एक और पद नकारा गया है- राष्ट्रीय प्रधान महासचिव। यह पद अबतक नीतीश कुमार के पुराने साथी और दिल्ली में जदयू को जमाए रखने वाले केसी त्यागी, यानी किशन चंद त्यागी के पास था।
विज्ञापन


जदयू में मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औरक रामनाथ ठाकुर को महासचिव का पद दिया गया है। मंडल को महासचिवों की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है और उनका नाम बोल्ड अक्षरों में है, मतलब उन्हें प्रधान महासचिव कहा जा सकता है। बिहार सरकार के मंत्री संजय झा को भी महासचिव बनाया गया है और विवादित बयानों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए किरकिरी बनने वाले गुलाम रसूल बलियावी को भी इसी पद पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed