फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar minister Bijendra yadav Refused to wear a Muslim cap on public platform

नीतीश के मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर मुस्लिम टोपी पहनने से किया मना, विपक्ष ने साधा निशाना

Sun, 30 Sep 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 30 Sep 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar minister Bijendra yadav Refused to wear a Muslim cap on public platform

अल्पसंख्यकों के बीच जनाधार खोने की चर्चा के बीच नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री ने सार्वजनिक मंच से मुस्लिम टोपी को ठुकरा कर एक नया विवाद जन्म दे दिया है। मामला कटिहार का है, जहां सियासी व तालीमी बेदारी कांफ्रेंस में शामिल होने मंत्री बिजेंद्र यादव, विधान परिषद के उपसभापति हारून रशीद, एमएलसी खालिद अनवर समेत कई नेता पहुंचे थे। 

विज्ञापन


मंच पर स्वागत के दौरान सभी मुख्य अतिथियों को सम्मान स्वरूप टोपी पहनाई गई, लेकिन मंत्री बिजेंद्र यादव ने टोपी पहनने से इनकार कर दिया। यादव के इस कदम को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई। जनचेतना मंच के अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने कहा कि जदयू अब भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


पहले तो मंत्री ने मजार पर जाने से मना किया और फिर सार्वजनिक मंच पर अल्पसंख्यकों की आस्था से जुड़ी टोपी पहनने से इनकार कर दिया। उधर, इस मामले पर सफाई देते हुए जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोजिद ने कहा कि बिजेंद्र यादव ने टोपी भले नहीं पहनी, लेकिन कबूल तो ली है, इसलिए इस बात पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed