फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar may fall in fodder scam too

चारा घोटालाः फंस सकते हैं नीतीश भी

Sat, 05 Oct 2013 04:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar may fall in fodder scam too

चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तो फंस ही चुके हैं लेकिन अब इस घोटाले का खतरा वर्तमान सीएम नीतीश कुमार पर भी मंडराने लगा है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार पर 1995 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 1.40 करोड़ रुपए लेने का आरोप है। मामले में एक मुख्य आरोपी रहे श्याम बिहारी सिन्हा ने सीबीआई के समक्ष यह आरोप लगाया था।

विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अधिकारी रहे सिन्हा का देहांत हो चुका है। सिन्हा ने सीबीआई को दिए अपने बयान में कहा था कि दिल्ली के एक होटल में 1.40 करोड़ रुपए नीतीश को दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, 40 करोड़ रुपए पार्टी के प्रवक्ता शिवानंद तिवारी को मिले थे। मुंगेर से सांसद राजीप रंजन लल्लन को भी नकद दिया गया था।


एक जनहित याचिका पर 20 सितंबर को सुनवाई करते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने इस संबंध में सीबीआई से 22 नवंबर को जवाब देने का आदेश दिया है।

राजद के लिए बन गया मौका

राष्ट्रीय जनता दल ने इस मौके को भुनाने की ठान ली है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि सीबीआई नीतीश कुमार के मामले में भी निष्पक्ष जांच करेगी।


राजद अध्यक्ष राम कृपाल यादव का कहना है कि पार्टी इंतजार करेगी की न्यायपालिका इस मामले को कैसे निपटाती है।


याचिकाकर्ता मिथिलेश कुमार सिंह ने आरटीआई के जरिए सीबीआई से प्राप्त देस्तावेजों से यह जानकारी हासिल की है। उन्होंने बताया कि पैसे मिलने के बाद नीतीश ने सिन्हा को धन्यवाद देने के लिए फोन भी किया था।


सिंह की याचिका दिसंबर 2012 में सीबीआई की कोर्ट ने खारिज कर दी थी। सीबीआई ने दलील दी थी कि मामले के इस स्तर पर नीतीश कुमार को आरोपियों में जोड़ना नामुमकिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed