फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar latest News, Lalan Singh in Delhi for JDU meeting, Nitish Kumar lalan singh controversy answered

JDU : दिल्ली पहुंचने के बाद ललन सिंह ने जदयू की टूट पर खोला मुंह, इस 'साजिश' के लिए दोषी के बारे में भी बोले

Thu, 28 Dec 2023 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Dec 2023 01:38 PM IST
सार

Lalan Singh : बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे तो जदयू में टूट और इस 'साजिश' के बारे में दो लाइनों में अपनी बात रख दी।

विज्ञापन
Nitish Kumar latest News, Lalan Singh in Delhi for JDU meeting, Nitish Kumar lalan singh controversy answered
ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड में क्या बिखराव होने वाला है? क्या जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अपने पद से मुक्ति मिलने वाली है? इन दो सवालों के साथ मीडिया ने जब ललन सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने दो जवाब दिया। पहले सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी एक रहेगी, मतलब नहीं टूटेगी। दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने जदयू की टूट की अफवाह के लिए भारतीय जनता पार्टी को दोषी बताया। इन दो लाइनों में बात करते हुए वह आगे बढ़ गए।

विज्ञापन

विज्ञापन


पार्टी ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह दिल्ली में मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि हमारी पार्टी की ओर से पहले ही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। भाजपा जितना चाहे जोर लगा ले लेकिन जदयू एक ही है और एक ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, कहा- जदयू की बैठक पहले से तय है

जानिए, किस अफवाह को खारिज करने की बात कर रहे थे ललन
ललन सिंह ने बयान से पहले ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा के बाद सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया के सामने आकर सारी बातों को खारिज कर दिया था। उन्होंने जदयू कार्यालय में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। ललन सिंह के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि यह खबर आपको मिल रही। पार्टी को इसकी सूचना ही नहीं है। मुझे भी सूचना नहीं मिली है। ललन सिंह के इस्तीफे की बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। विजय चौधरी ने कहा कि जदयू में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। अटकलें तो आपलोग ही पैदा करते हैं। 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है। यह काफी दिन से लंबित था। इसलिए आयोजन करने का फैसला लिया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed