फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar : JDU will contest elections on more than 20 seats against SP-Congress in UP.

Nitish Kumar: अब क्या करेंगी सपा-कांग्रेस? UP में दो दर्जन सीटों पर जदयू की तैयारी, नीतीश को उतरने का न्योता

Sun, 29 Oct 2023 11:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Oct 2023 11:25 AM IST
सार

Election 2024: देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो... मंत्री के नेतृत्व में नारेबाजी करती भीड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास से निकली। फिर उत्तर प्रदेश जदयू अध्यक्ष बोले- हम दो दर्जन सीटों पर तैयारी कर रहे। नीतीश जहां से लड़ें, पक्का जीतेंगे।

विज्ञापन
Nitish Kumar : JDU will contest elections on more than 20 seats against SP-Congress in UP.
जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के चुनाव में अब उत्तर प्रदेश की ओर रुख करेंगे। बिहार के साथ साथ अब वह उत्तर प्रदेश में भी लगभग दो दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र पटेल ने दी। सत्येन्द्र पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जिसने देश को दस-दस प्रधानमंत्री दिए, आज उसका हाल बेहाल की स्थिति में है। आज भी उत्तर प्रदेश शुन्य की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला और उन्हें उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया। मैंने उनसे कहा कि आप उत्तर प्रदेश आईये, उत्तर प्रदेश आपका इंतजार कर रहा है। बिहार के तर्ज पर आप उत्तर प्रदेश का भी विकास करें।

विज्ञापन


विज्ञापन


कहां से करेंगे उम्मीदवारी 
जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र पटेल ने बताया कि उनके लिए पूरा उत्तर प्रदेश खाली है वह जहां से चाहें अपनी उम्मीदवारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए मिर्जापुर, पोलपुर, अंबेडकर नगर, कानपुर हर जगह की तमान सीटें हैं जहां से वह उम्मीदवारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन 
सत्येन्द्र पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिसंबर में उत्तर प्रदेश में समय देंगे और दिसंबर के बाद से चुनाव की तैयारी शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह तो पहले भी उत्तर प्रदेश जाते रहे हैं और बिहार में भी लगातार दौरा करते रहे हैं। 

सपा कांग्रेस के रहते जदयू का उत्तर प्रदेश जीत पाना कितना मुमकिन 
सपा कांग्रेस के रहते जदयू वहां से कैसे जीत पाएगी ? इस संबंध में पूछने पर सत्येन्द्र पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारी मतों से जीतेंगे। वह हिंदुस्तान के ऐसे पहले सांसद होंगे जो सबसे अधिक मतों से जीत कर जाएंगे। वह जिस मूल के हैं, उनका जो नाम है, सुशासन के साथ विकास वाला नाम है वह बहुत बड़ा नाम है। उत्तर प्रदेश की जनता उनका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस सीट से भी लड़ेंगे उस सीट से भारतीय जनता पार्टी का जमानत जप्त हो जायेगा। जदयू दो दर्जन से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अब यह शीर्ष तय करेगा कि जदयू उत्तर प्रदेश में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी उत्तर प्रदेश में गुजरात से वोट लेकर नहीं आते हैं वह भी हमारे ही मतों से जीते हैं। आज की तारीख में जनता हमारे साथ है और वहां की जनता यह जान चुकी है कि भाजपा कितने जुमलेबाज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed